Wednesday, September 9, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ने किया गुरु तत्व को प्रणाम

कोलकाता । दी भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। गीत संगीत और शास्त्रीय नृत्य द्वारा सरस्वती वंदना की गई।
रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह ने स्वागत व्यक्त किया और गुरु तत्व को प्रणाम किया जिसमें सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को गोल्डन मिडास अवार्ड्स दिए गए जिन्होंने अपनी शिक्षा से अपने जादुई स्पर्श से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की। शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी प्रतिभा और गुणों को नमन किया। शुगर एंड स्पाइस अवार्ड, नारियल अवार्ड, मिर्ची अवार्ड, थंडर बोल्ड अवार्ड, लाउडस्पीकर अवार्ड , फ्री थेरेपी अवार्ड, 1000 शब्द स्माइल , प्रोफेसर इंस्टा अवार्ड, गोल्डन हार्ट अवार्ड, ऑपरेशन परफेक्शन अवार्ड, रोस्ट अवार्ड,केमिकल रिएक्शंस अवार्ड ,पीलर अवार्ड ,चैंपियन आफ चैंपियन अवार्ड, फैशन आइकन अवार्ड आदि अवार्ड शिक्षकों को दिए गए जो बहुत ही रुचिकर रहे।
प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी, डॉ देवजानी गांगुली, डॉ शुभब्रत गांगुली, रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह, डॉ रेखा नारिवल, डॉ त्रीदीप सेनगुप्ता, डॉ पिंकी सरदार साहा आदि शिक्षक और शिक्षिकाओं को अवार्ड दिए गए जिन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से प्रोत्साहित किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन किया श्रद्धा सिंह और तरंग अग्रवाल ने। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दी जिनमें बालीवुडनृत्य,वेस्टर्न,लघु नाटिका और फैशन वाक शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम के अंत में वाडिया हाल में एक साथ अपराह्न भोजन किया और शिक्षक दिवस के कार्ड, दो उपहार सूटकेस और दोहड़ प्राप्त किए। जानकारी डॉ वसुंधरा मिश्र ने दी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news