बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या और बढ़ेगी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस में महिलाओं की संख्या 2006 में दो प्रतिशत से भी कम थी। आज उनकी संख्या 15 प्रतिशत से ज्यादा है। आनेवाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाओं को जितना आरक्षण दिया गया है उतनी संख्या में अगले पांच वर्षों में महिलाएं पुलिस में होंगी। अब बिहार में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की पुलिस बटालियन भी है। ऐसा करनेवाला बिहार देश का पहला राज्य है। देशभर में कहीं भी ऐसी बटालियन नहीं है। बिहार में एसटी महिला बटालियन में 675 पद थे, लेकिन 222 ही चयनित हो पाई हैं। इसकी एक वजह है कि बिहार में अनुसूचित जनजाति की संख्या कम है।
पहले अपराधियों को पकड़ने में पुलिसवाले दस कदम दौड़ते ही हांफने लगते थे। थानों में एफआईआर के लिए कागज मांगा जाता था। अब सूरत बदल गई है। थानों के लिए भवन का निर्माण हुआ। गाड़ियां खरीदीं गईं और अत्याधुनिक हथियार दिए गए। वर्दी के लिए रुपए दिए जा रहे हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।