गौतम गम्भीर भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर गौतम गम्भीर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरुण जेटली ने कहा कि गौतम गंभीर पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हुए हैं।
देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। क्रिकेट में भी गौतम गम्भीर का बड़ा योगदान है। उनका वर्ल्ड कप में बड़ा योगदान था। टिकट के सवाल पर जेटली ने कहा कि इसके बारे में फैसला चुनाव समिति करेगी। इस दौरान बिना नाम लिए जेटली ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ क्रिकेटर पाकिस्तान के समर्थक हो गए हैं, लेकिन गम्भीर वैसे नहीं है।
इस दौरान गौतम गम्भीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। देश के लिए कुछ करने का मौका देने के लिए भाजपा का शुक्रिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।