कोलकाता में खुलेगा हैंगिंग रेस्तरां

कोलकाता : अगर आप हवा में तैरते हुए खाने का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जाने की जरूरत नहीं है। हैंगिंग रेस्तरां में खाने का मजा आप कोलकाता में भी ले सकते हैं। बेंगलुरु के बाद अब अगले महीने सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता में हैंगिंग रेस्तरां खुलने जा रहा है। यह रेस्तरां कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में बनाया गया है, जहां विश्व बांग्ला गेट है। इस रेस्तरां से कोलकाता की खूबसूरती का नजारा भी देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में बने इस हैंगिंग रेस्तरां को अगले महीने आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि इसी साल भारत का पहला हैंगिंग रेस्तरां बेंगलुरु में खुला था।
यह है खासियत -न्यूटाउन में बने इस हैंगिंग रेस्तरां की उँचांई 55 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर है। यहां से 360 डिग्री की पॉजिशन में पूरे शहर का नजारा भी देखा जा सकता है। इस हैंगिंग रेस्तरां में लगभग 50 लोग एक साथ बैठ कर खाना खा सकते हैं। हालांकि खाने का रेट अभी तय नहीं किया गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।