अब धरती के बाहर TRAPPIST-1 पर रहने की तैयारी

अब बढ़ती जनसंख्या से घबराने की ज़रूरत नहीं है। धरती के अलावा यहां भी आप अपनी जरूरत अनुसार जी सकते हैं। दरअसल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसा इतिहास रचा है जिसे हम सोच भी नहीं सकते। यूं तो आए दिन तरह तरह की नए खोज होती रहती हैं लेकिन इस बार जिस चीज की खोज हुई है उसके बारे में जान कर आप भी गर्व महसूस करेंगे।

इसके वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों को खोजा है जिनमें से तीन पर तो धरती की तरह जीवन भी है। दरअसल खगोल विज्ञानी पहले भी सात ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं। तो हुई न मजेदार बात!

शोधकर्ताओं को इन ग्रहों में से एक की दो बार झलक दिखी। इन सातों ग्रहों में से 3 ग्रह एक तारे के चारों ओर चक्कर काटते हुए दिखे। इस तारे का नाम TRAPPIST-1 है। फिलहाल तो ये खुशी की बात है कि नासा ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वाकई में इस धरती का बोझ थोड़ा बढ़ भी गया है तभी तो आए दिन भूकंप का सामना भी करना पड़ता है इन सब के इतर अगर सच में कहीं और भी जीवन की उम्मीद है तो इससे बड़ी खुशी कुछ हो ही नहीं सकती।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।