Monday, November 9, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

राजेंद्र बाबू की दुर्गापूजा परंपरा आज भी निभा रहा जीरादेई

सीवान । देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का अपनी जन्मभूमि, अपनी मिट्टी और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव था। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने के बाद भी वे अपनी जड़ों और धार्मिक परंपराओं को नहीं भूले। इसका जीवंत उदाहरण सीवान जिले के जीरादेई में देखने को मिलता है, जहां वर्ष 1953 में उनके द्वारा शुरू करायी गयी दुर्गापूजा की परंपरा आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभायी जा रही है। समय के साथ पीढ़ियां बदल गयीं, लेकिन मां दुर्गा की आराधना से जुड़ी यह परंपरा आज भी गांव की आस्था और ऐतिहासिक विरासत को संजोये हुए है।

ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 1953 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अपने पैतृक आवास के समीप मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर दुर्गापूजा की शुरुआत करायी थी। राष्ट्रपति बनने के बाद भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने वाले राजेंद्र बाबू की यह पहल आज जीरादेई की विशिष्ट पहचान बन गयी है। गांव के लोग इसे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देशरत्न की स्मृतियों से जुड़ी अमूल्य विरासत मानते हैं।

उसी स्थान पर आज भी स्थापित होती है मां दुर्गा की प्रतिमा

इस परंपरा की खास बात यह है कि जिस स्थान पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की शुरुआत कराते थे, आज भी उसी स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाती है। पूजा समिति और ग्रामीण मिलकर पूरे उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटते हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद और सचिन छोटन साह ने बताया कि राजेंद्र बाबू द्वारा जिस स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती थी, उसी स्थान पर आज भी प्रतिमा स्थापित कर उनकी शुरू की गयी परंपरा को कायम रखा जा रहा है।

नवरात्र में भक्तिमय हो उठता है जीरादेई

नवरात्र के दौरान जीरादेई में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छा जाता है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ ग्रामीण देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृतियों को भी नमन करते हैं। यह आयोजन गांव के लोगों को अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का अवसर देता है। साथ ही, नयी पीढ़ी को भी यह जानने का मौका मिलता है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति का अपनी जन्मभूमि और भारतीय परंपराओं के प्रति कितना गहरा जुड़ाव था।

पद की ऊंचाई नहीं, अपनी मिट्टी से जुड़ाव थी राजेंद्र बाबू की पहचान

डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी, संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा है। जीरादेई में आज भी जारी दुर्गापूजा की परंपरा उनके इसी व्यक्तित्व की याद दिलाती है। यह आयोजन बताता है कि किसी महान व्यक्तित्व की पहचान केवल उसके पद और उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से उसके जुड़ाव से भी बनती है। जीरादेई के ग्रामीण मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ देशरत्न की विरासत को भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news