Friday, September 11, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

दुर्गापूजा : बंगाल महाअष्टमी पर राज्य में पूर्ण शराबबंदी 

दुर्गापूजा समितियों को एक लाख रुपये अनुदान की घोषणा

-बड़े आयोजनों से मदद नहीं लेने की अपील

– विसर्जन में डीजे पर रोक

कोलकाता, नि.सं. । पश्चिम बंगाल में इस वर्ष भी दुर्गापूजा आयोजक समितियों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अष्टमी के दिन शराब की बिक्री पर भी रोक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अष्टमी के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और बार में भी शराब उपलब्ध नहीं होगी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को घोषणा की कि योग्य पूजा समितियों को एक-एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने बड़े बजट वाली पूजा समितियों से सरकारी सहायता नहीं लेने की अपील की है। कोलकाता के मिलन मेला प्रांगण में दुर्गापूजा समितियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन समितियों का बजट बड़ा है और जो अपने स्तर पर पूजा आयोजित करने में सक्षम हैं, उन्हें सरकारी आर्थिक सहायता नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन समितियों के लिए इस राशि के बिना पूजा आयोजित करना मुश्किल होगा, उन्हें सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की शक्तियों का दुरुपयोग नहीं करना चाहते। उन्होंने बताया कि राज्य में दुर्गापूजा के लिए सरकारी अनुदान की शुरुआत 25 हजार रुपये से हुई थी, जो बढ़कर एक लाख दस हजार रुपये तक पहुंच गया था। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की अनुदान नीति पर भी सवाल उठाया।

शुभेंदु अधिकारी ने राज्यभर की पूजा समितियों को बिजली के खर्च में भी राहत देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुर्गापूजा के दौरान पूजा समितियों को बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कहीं भी पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाया जा सकेगा, खासकर विसर्जन के समय इस नियम का कड़ाई से पालन करना होगा।

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस वर्ष दुर्गापूजा के लिए सरकारी अनुदान जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर चर्चाएं चल रही थीं। पूजा समितियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया। सरकार ने एक ओर जरूरतमंद पूजा समितियों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है, वहीं बड़े बजट वाले आयोजनों से सरकारी धन नहीं लेने की अपील की है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news