कोलकाता। रिलायंस रिटेल की प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड “एजॉर्ट” ने देश में अपने पहले स्टैंडअलोन हाई-स्ट्रीट स्टोर की कोलकाता में लॉन्चिंग की। एल्गिन रोड पर मौजूद यह नया आउटलेट स्टोर टेक्नोलॉजी, इनक्लूसिविटी और कंटेंपररी डिजाइन के आसान मेल के जरिए फैशन रिटेल को फिर से परिभाषित करने के साथ एजॉर्ट के विजन को आगे बढ़ाया। 10 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा दो-मंजिला रिटेल स्पेस में फैले कोलकाता के इस आउटलेट स्टोर ने विमेंसवियर, मेन्सवियर, किड्सवियर और एक्सेसरीज का एक बड़ा कलेक्शन पेश किया। बेहतर क्वालिटी के साथ तैयार किए गए नए क्लासिक्स के साथ यह कलेक्शन फैशन के प्रति एक जागरूक नजरिए को दिखाता है। इस स्टोर के हर पार्ट को सोच-समझकर बदलती लाइफस्टाइल को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए बनाया गया है। स्टोर का उद्घाटन मशहूर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने रिलायंस रिटेल में एजॉर्ट के सीईओ नितिन सहगल के साथ किया। उस एक्सक्लूसिव आउटलेट स्टोर ने स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीरियर को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेट किया, जिसमें एफिशिएंट इन्वेंट्री मैनेजमेंट के लिए रिफिड और क्यूआर कोड-इनेबल्ड सिस्टम शामिल हैं, जिससे सभी साइज में प्रोडक्ट अवेलेबल हो सके। इसमें स्मार्ट ट्रायल रूम भी हैं, जो कॉन्टेक्स्टुअल प्रोडक्ट रिकमेंडेशन और एक बेहतर फिटिंग एक्सपीरियंस देते हैं, साथ ही सेल्फ चेक-आउट काउंटर भी यहां मौजूद है, जो एक आसान और टाइम-एफिशिएंट शॉपिंग जर्नी को इनेबल करते हैं। मिमी चक्रवर्ती ने, लॉन्च के दौरान आउटलेट स्टोर में मौजूद लोगों की भीड़ में कई फैंस से बातचीत की और कलेक्शन को एक्सप्लोर किया। जिससे शहर में एजॉर्ट का एक मजबूत कल्चरल कनेक्शन के साथ आना मार्क हुआ। अपने कोलकाता स्टोर के लॉन्च के साथ, एजॉर्ट अब पूरे भारत में 42 स्टोर में ऑपरेट करेगी, इस तरह यह आकर्षक, कटिंग-एज, हाईली फंक्शनल और फैशनेबल रिटेल एक्सपीरियंस देने के अपने मिशन को जारी रखेगा।




