Tuesday, April 14, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर कॉलेज में एस.एच.ई. 2.0 एग्ज़ीबिशन कम सेल

कोलकाता ।  विमेन्स सेल (आईक्यूएसी के सहयोग से) द्वारा एस.एच.ई. 2.0 के अंतर्गत गत 9 अप्रैल 2026 को द भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के वालिया हॉल में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क, कोलकाता के सहयोग से एक एग्ज़ीबिशन कम सेल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उप-प्राचार्या देबजानी गांगुली एवं एनजीओ की सदस्य सुश्री आरती कुर्मी ने अपने विचार व्यक्त किए और समाज में सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर एनजीओ द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। डॉ देबजानी गांगुली ने इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु प्रेरित किया। वहीं, सुश्री आरती कुर्मी ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था महिलाओं को छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने में सहायता कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने इस पहल की अग्रणी सुश्री नूपुर सान्याल का भी उल्लेख किया।
यह एग्ज़ीबिशन कम सेल सामुदायिक प्रयासों की शक्ति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुई।कार्यक्रम की जानकारी डॉ वसुंधरा मिश्र ने दी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news