Friday, October 16, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

हरिदेवपुर के ’41 पल्ली क्लब’ को ‘कॉम्फेक्स दुर्गापूजा इनोवेशन अवार्ड्स

 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

कोलकाता । दुर्गापूजा पंडाल की सजावट में ‘एक्सपेंडेड पॉलीइथिलीन’ (ईपीई) फोम के रचनात्मक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ‘कॉम्फेक्स – ईपीई फोम सॉल्यूशंस’ ने ‘कॉम्फेक्स दुर्गा पूजा इनोवेशन अवार्ड्स 2026′ के विजेताओं की घोषणा की। इस पुरस्कार के जरिए कोलकाता की उन पूजा कमेटियों की रचनात्मकता, कारीगरी और नवाचार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। विजेताओं की घोषणा में हरिदेवपुर के ’41 पल्ली क्लब’ ने 1 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है। साल्टलेक के ऐई ब्लॉक समाज कल्याण संघ’ को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि भवानीपुर की रॉय स्ट्रीट सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी’ ने 25 हजार रुपये का तीसरा पुरस्कार हासिल किया. विजेताओं को पंडाल डिजाइन में उनके नए दृष्टिकोण और कलात्मक सजावट में ईपीई फोम के रचनात्मक उपयोग के लिए सम्मानित किया गया। तीनों विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र देकर उन सभी का हौसला बढ़ाया गया। जूरी में जाने-माने फिल्म निर्माता अशोक विश्वनाथन, प्रोड्यूसर अमित अग्रवाल और बीडीजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गोयल शामिल थे। इस मौके पर ‘कॉम्फेक्स’ के सुमित भट्ट और उनकी टीम के सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

‘कॉम्फेक्स’ की यह पहल कोलकाता की दुर्गा पूजा में ‘एक्सपेंडेड पॉलीइथिलीन’ (ईपीई) फोम की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। आमतौर पर औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाला ईपीई फोम अब एक बेहतरीन रचनात्मक सामग्री के रूप में उभरा है। इसकी मदद से कलाकार, डेकोरेटर और कारीगर जटिल पैटर्न, अनोखे ढांचे और खास थीम वाले डिजाइन तैयार करने के लिए नए प्रयोग कर पा रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, बीडीजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक गोयल ने कहा, हम इसमें भाग लेने वाली पूजा कमेटियों द्वारा दिखाई गई बेहतरीन रचनात्मकता और नवाचार (इनोवेशन) को सम्मानित करते हुए बहुत खुश हैं। दुर्गापूजा कला, संस्कृति और कल्पना का उत्सव है। ईपीई फोम का नवाचारी इस्तेमाल यह दिखाता है कि, कैसे नई सामग्री पंडाल की सजावट के लिए शानदार संभावनाएं खोल सकती है। अपने विचार साझा करते हुए कॉम्फेक्स के सीईओ सुमित भट्ट ने कहा, हम दुर्गापूजा पंडाल की सजावट में ईपीई फोम के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी देख रहे हैं, जो एक बहुउपयोगी और नवाचारी सामग्री के रूप में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।  कॉम्फेक्स दुर्गा पूजा इनोवेश अवार्ड्स के जरिए, हमारा मकसद ईपीई फोम के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, नवाचार को प्रेरित करना और उस बेहतरीन कारीगरी को सम्मान देना है, जो कोलकाता की दुर्गापूजा को कला और संस्कृति का एक अनोखा उत्सव बनाती है।

इस पहल का उद्देश्य ईपीई फोम के रचनात्मक उपयोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना और कोलकाता की मशहूर दुर्गा पूजा के पंडालों के पीछे छिपी कारीगरी को सबके सामने लाना भी है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news