Monday, November 10, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

वडोदरा के डिजाइनिंग फोटोग्राफर ने बनाया इंसान के चेहरे वाला मास्क

वडोदरा : कोरोनावायरस से बचने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकार ने बिना मास्क के घर से निकलने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। शहर के बाजारों में विभिन्न डिजाइन और रंग के मास्क बेचे जा रहे हैं। इस स्थिति में वडोदरा के एक डिज़ाइनिंग फ़ोटोग्राफ़र ने ऐसा मास्क बनाया है, जिस पर व्यक्ति का चेहरा दिखाई देता है।
डिजाइनिंग फोटोग्राफर पिंकेश भाई पटेल ने बताया कि मेरे द्वारा बनाए गए मास्क के बारे में लोग अब पूछताछ करने लगे हैं। अगर मेरे बनाए मास्क की डिमांड बढ़ती है, तो इसका व्यावसायिक रूप से उत्पादन किया जा सकता है। शहर के वाघोड़िया रोड पर स्थित पूनम काम्पलेक्स के पास पिंकेश भाई का स्टूडियो है। वे बताते हैं कि इस तरह के मास्क बनाने का आइडिया उन्हें गांधीनगर में फोटोग्राफी का काम करने वाले एक दोस्त से मिला। उसने फेस मास्क बनाए हैं। यह काम बहुत ही मुश्किल है। पर असंभव बिलकुल नहीं। अभी तक मैंने जो फेस मास्क बनाए हैं, उसे मेरे स्टाफ, दोस्तों और परिवार वालों के लिए बनाया है। ये सभी मास्क पहनकर उसे सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं। इसके बाद कई लोगों ने इस तरह के मास्क के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है। फेस मास्क बनाने की इस कला के बारे में पिंकेश भाई बताते हैं कि फेस मास्क बनाने के लिए व्यक्ति की बहुत ही अच्छी और हाई रिजोल्यूशन वाली तस्वीर की आवश्यकता होती है। यदि उसके पास ऐसी तस्वीर न हो, तो वह हमारे स्टूडियो में खिंचवा सकता है। इसके बाद हम टेकनिक का इस्तेमाल कर व्यक्ति के फेस से मिलने मास्क पर प्रिंट करते हैं। इस मास्क की दो परतें होती हैं। मैंने ऐसे कई मास्क बनाए हैं। इसकी कीमत 80 से 100 रुपए तक है।
पिंकेश भाई ने बताया कि फेस मास्क बनाने के लिए बहुत समय लगता है। क्योंकि, फोटोग्राफ ले लेने से ही काम खत्म नहीं होता। उसे कंप्यूटर पर फोटोशॉप पर जाकर उस पर काफी काम करना होता है। जब तक फेस और मास्क का प्रिंटिंग मैच न हो, तब तक मास्क नहीं बन सकता। अब मास्क अनिवार्य हो गया है, तो लोग इसमें भी कुछ नया मांगते हैं। इसलिए इस तरह का काम शुरू किया। मेरे द्वारा बनाए गए मास्क आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। लोग मास्क के बारे में पूछताछ करते हैं, तो अच्छा लगता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news