रूढ़िवादी होना खतरनाक होता है: सोनम कपूर

मुम्बई : अपनी फिल्म ‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ को लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि इसे बिना कोई ठप्पा लगाये आधुनिक रोमांस के रूप में देखा जाना चाहिए। अभिनेत्री ने पहली बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ किसी फिल्म में काम किया है। रुपहले पर्दे पर पहली बार पिता-पुत्री की जोड़ी दिखाई देंगी। फिल्म में इन दोनों के अलावा राजकुमार राव और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभायी है।
सोनम ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘किसी चीज पर ठप्पा लगा देना एक मुद्दा है। समलैंगिक होना मुद्दा नही है । फिल्मों और फैशन के क्षेत्र में कुछ लोग समलैंगिक हैं। उसमें कुछ भी गलत नहीं है बल्कि एक सम्मान की भावना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जैसे, यदि आप एक अभनेत्री हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आपमें नैतिकता कम है। एक फैशन मॉडल को नशीली दवाओं में धुत्त दिखाया जाता है। हर जगह रूढ़िवादी लोग होंगे और मेरा प्रयास रूढ़ियों को तोड़ने का है। रूढ़िवादी बहुत ही खतरनाक होते हैं।’’ सोनम ने कहा कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि फिल्म में उसके किरदार की प्रेम कहानी को यथासंभव प्रामाणिक रूप से दिखाया गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।