Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

देश के सबसे ज्यादा भरोसेमंद नेता मोदी, राहुल दूसरे स्थान पर

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता का भरोसा बना हुआ है। एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 53 प्रतिशत की रेटिंग के साथ देश के सबसे ज्यादा भरोसेमंद राजनेता बनकर उभरे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरे सबसे ज्यादा भरोसेमंद राजनेता हैं, लेकिन मोदी की तुलना में काफी पीछे हैं। सर्वे में राहुल को 26.9 प्रतिशत की रेटिंग मिली है।
फर्स्टपोस्ट-आईपीएसओएस नेशनल ट्रस्ट सर्वेक्षण के अनुसार, दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में राहुल सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। इस सवेर्क्षण में 291 शहरी वार्डों और 690 गांवों के 34,470 लोगों ने भाग लिया। इस सूची में बंगाल की मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी को चार प्रतिशत और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को दो प्रतिशत वोट मिला है।
हिन्दी पट्टी में भाजपा को ज्यादा समर्थन
सवेर्क्षण में भारतीय जनता पार्टी ने भी अच्छा समर्थन हासिल किया है, खासकर हिंदी पट्टी के राज्यों में पार्टी के प्रति समर्थन बना हुआ है। हिंदी पट्टी के राज्यों और पश्चिमी भारत के लोगों ने मोदी सरकार को काफी नंबर दिए। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के प्रति संबंधित राज्यों के लोगों ने जबरदस्त विश्वास दिखाया है। ये राज्य तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं।
पीएमओ सबसे ज्यादा विश्वसनीय संस्थान
सर्वेक्षण के अनुसार, सार्वजनिक संस्थानों में भारतीयों ने सबसे ज्यादा विश्वास प्रधानमंत्री कायार्लय (75 प्रतिशत) पर जताया है। उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय (73 प्रतिशत) और फिर संसद (72 प्रतिशत) पर भरोसा जताया गया है। केवल 53 प्रतिशत लोगों ने ‘मुख्य विपक्षी पार्टी’ पर विश्वास जताया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news