Sunday, March 15, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

चन्द्रयान-2 ने पहली बार अपने कैमरे से खींचीं पृथ्वी की तस्वीरें, इसरो ने बताया खूबसूरत

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रविवार को चन्द्रयान-2 से खींची गई पृथ्वी की कुछ तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष में पृथ्वी की बाहरी कक्षा से खींची गई इन तस्वीरों को चन्द्रयान-2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई-4 कैमरे से 3 अगस्त को शाम 5:28 से 5:37 बजे के बीच खींचा गया।
इसरो ने ट्वीट में इन्हें चन्द्रयान-2 द्वारा खींची पहली तस्वीरों का सेट बताया। दरअसल, पिछले सप्ताह इंटरनेट पर कुछ और फोटोज को चंद्रयान-2 द्वारा खींची पहली फोटो बताया था। हालांकि, गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च में सामने आया था कि उस समय की ज्यादातर तस्वीरें नासा की वेबसाइट से हैं। इसके अलावा कुछ फोटोज तस्वीरें स्पेस स्टेशन में स्थित एसट्रोनॉट्स ने ली थीं। यहां तक की खुद इसरो ने भी साफ किया था कि उसने चन्द्रयान-2 की कोई तस्वीर नहीं शेयर की है। इसरो के मुताबिक, चन्द्रयान-2 के ऑर्बिटर के हिस्से में दो कैमरे रखे हैं। एक ऑर्बिटर हाई रिजॉल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) और एक टैरेन मैपिंग कैमरा-2 (टीएमसी-2)। ओएचआरसी चन्द्रयान-2 की लैंडिंग साइट की हाई रिजॉल्यूशन फोटो लेगा, जिससे वैज्ञानिक लैंडर का मार्ग तय कर सकेंगे।
14 अगस्त को पृथ्वी की कक्षा छोड़ेगा चन्द्रयान-2
इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया था कि अगले एक से डेढ़ महीने में चंद्रयान-2 को चन्द्रमा के पास पहुंचाने के दौरान 15 अहम टेस्ट किए जाएंगे। चंद्रयान-2 करीब आठ दिन तक पृथ्वी की आखिरी कक्षा में चक्कर लगाएगा और इसके बाद 14 अगस्त को बाहर निकलकर चांद की कक्षा की तरफ बढ़ जाएगा। चन्द्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद सतह से 100 किमी की दूरी पर अलग हो जाएगा। इसके बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर 3 सितंबर को मुख्य स्पेसक्राफ्ट से अलग होकर निचली कक्षा में पहुँचेंगे और आखिर में 7 सितंबर को चाँद की सतह पर उतर जाएंगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news