Sunday, March 22, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 829

बेटी की शादी के लिए जोड़े पैसों से ऑटो चालक पिता ने बेटी को दी 5 लाख की राइफल

0
अहमदाबाद के एक ऑटोरिक्शा ड्राईवर, मनीलाल गोहिल ने अपनी बेटी मित्तल के निशानेबाज़ी के जूनून को पूरा करने के लिए, उसकी शादी के लिए जमा किये धन से उसके लिए 5 लाख की राइफल खरीद दी।जब वो बन्दूक का लाइसेंस बनवाने स्थानीय कमिश्नर के ऑफिस गए तो वहां मौजूद पुलिस वाले उनके इस कदम से बहुत ही आश्चर्यचकित और प्रसन्न हुए और मनीराम की सराहना की और लाइसेंस के लिए ज़रूरी मंजूरी दिलाने में मदद की।

मित्तल जो अपने माता पिता और भाई के साथ अहमदाबाद में गोमतीपुर चॉल में रहती हैं, एक राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज़ हैं। निशानेबाज़ी से उनका जुड़ाव 4 साल पहले हुआ जब वो शहर के ही राइफल क्लब में गयी और वहाँ उन्होंने कुछ निशानेबाज़ों को निशाना लगाते देखा।

सबसे बड़ी बात तो ये कि इतनी गरीबी और सीमित संसाधनों के बावजूद मनीराम ने उसके इस ख़र्चीले शौक को सीखने की इच्छा का आदर किया। मनीराम एक ऐसे इंसान हैं, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

मनीराम ने अपनी बेटी को निशानेबाज़ी सीखने के लिये क्लब में भर्ती करा दिया, जहाँ वो एक किराये की रायफल से अभ्यास करती थी। ट्रेनिंग के शुरुवात में ही उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, तभी उसके खेल के प्रति सहज रुझान का पता चल गया था।

मित्तल के लिए अगली चुनौती थी अपनी खुद की रायफल खरीदना जिससे कि उनकी ट्रेनिंग सुचारू रूप से चलती रहे और वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
उसके गरीब स्नेहिल पिता और भाई के लिए 50 मीटर मारक क्षमता वाली जर्मन रायफल खरीदने के लिए धन जुटाना मुश्किल काम था।

ऐसे समय में मनीराम ने फैसला किया कि अपनी बेटी की शादी के लिये पैसे बचाने से ज़्यादा ज़रूरी है उसके सपनों को पूरा करना। मनीराम ने मित्तल की शादी के लिए बचाये धन से उसके लिये एक रायफल खरीद दी।

6 महीने की कड़ी मेहनत और परिवार के लोगों द्वारा बचाये गए धन से, आज मित्तल के पास अपनी खुद की एक नयी जर्मन रायफल है। इसकी 1 बुलेट (गोली) 31 रूपये की आती है और अगर मित्तल किसी टूर्नामेंट में भाग लेती हैं तो कम से कम 1000 राउंड गोलियों की ज़रुरत पड़ेगी। मित्तल टूर्नामेंट में भाग लेना चाहती हैं। उसकी यात्रा में भी खासी लागत लगेगी , इसलिए परिवार का संघर्ष अभी ख़त्म नहीं हुआ हैं। मित्तल ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, “मेरे पिता और मेरे परिवार ने मेरे महंगे शौक को पूरा करने के लिए बहुत से त्याग किये हैं। अब इस राइफल के मिलने के बाद मैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।“

 

भारत की पहली महिला नाई, शांताबाई की अद्भुत कहानी!  

0
देश की पहली महिला बारटेंडर शतभी बासु से लेकर देश की पहली महिला वाइन टेस्टर सोवना पूरी तक सभी महिलाये पुरे जोश और जूनून के साथ अपने पसंदीदा व्यवसाय में नाम कमा रही है।

लेकिन, 40 साल पहले एक महिला को पुरुषप्रधान व्यवसाय के बारे में कुछ भी नहीं पता था। अपने परिवार के साथ गाँव में एक अच्छी जिंदगी गुजारना ही उसका सपना था। पर किस्मत ने उसे एक ऐसे मोड़ पर लाके खड़ा कर दिया जहा पुरुषप्रधान दुनिया में उसे अपनी भूखी बच्चियों को पालने के लिये यह व्यवसाय करना पड़ा।ये कहानी है भारत की पहली महिला नाई शांताबाई की।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हासुरसासगिरी गाँव में रहनेवाली 70 वर्षीय शांताबाई, हम सभी के लिये एक मिसाल है। विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष कर शांताबाई ने एक मुकाम हासिल किया है।

  सिर्फ १२ साल की उम्र में शांताबाई की शादी श्रीपती के साथ हुयी। उनके पिता नाई का काम करते थे और उनके पति का भी यही पेशा था।

कोल्हापुर जिले के अर्दल गाँव में श्रीपती अपने 4 भाइयो के साथ 3 एकड़ जमीन में खेती-बाड़ी करता था। सिर्फ खेती पर गुजारा मुश्किल था इसलिये खेती के साथ साथ वो नाई का भी काम करता था। कुछ ही दिनों में जायदाद का बटवारा हुआ और 3 एकड़ जमीन सभी भाइयो में बट गयी। जमीन का हिस्सा कम था इसलिये श्रीपती आसपास के गाँव में जाकर नाई का काम करने लगे।

इतनी मेहनत के बावजूद अच्छी आमदनी ना मिलने की वजह से श्रीपति ने साहुकारो से पैसे उधार लेना शुरू किया।

हासुरसासगिरी गाँव के सभापती हरिभाऊ कडूकर ने जब श्रीपती की परेशानी देखी तो उसे हासुरसासगिरी में आकर रहने के लिये कहा। हरिभाऊ के गाँव में कोई नाई नहीं था इसलिये वो ज्यादा पैसे कमा सकता था।

इस तरह शांताबाई और श्रीपती हासुरसासगिरी गाँव में आकर बस गये। अगले दस साल में शांताबाई ने 6 बेटियों को जनम दिया जिसमे से 2 की बचपन में ही मृत्यु हो गयी। दोनों की जिन्दगी आराम से कट रही थी।

पर अचानक सन 1984 में जब उनकी बड़ी बेटी 8 साल की थी और छोटी एक साल से कम उम्र की थी तब दिल का दौरा पड़ने से श्रीपती का देहांत हो गया।

तीन महीने तक शांताबाई दुसरो के खेत में काम करने लगी। उसे दिन में 8 घंटे काम करने पर सिर्फ 50 पैसे मिलते थे, जिससे घर का खर्चा और 4 बेटियों का गुजारा करना मुश्किल था।

सरकार ने उसे जमीन के बदले 15000 रुपये दिये। इन पैसो का इस्तेमाल शांताबाई ने अपने पति का कर्ज उतारने के लिये किया। फिर भी अपने बच्चो को वो दो वक्त का खाना भी नहीं दे पाती थी। तीन महीनो तक वो खेत में काम करती रही और अपने परिवार का गुजारा करती रही। बड़ी मुश्किल से वो बच्चों को खाना खिलाती थी। इतना ही नहीं कभी कभी वो भूखे ही सो जाते थे।परिस्थितियों से तंग आकर आखिर एक दिन शांताबाई अपना आपा खो बैठी  और उन्होंने अपनी 4 बेटियों के साथ खुद ख़ुशी करने का फैसला कर लिया।

इस बार भी हरिभाऊ कडूकर उनके लिये भगवान साबित हुये। जब शांताबाई अपने जीवन के इस अंतिम चरम पर थी तब हरिभाऊ अचानक एक दिन उनका हाल चाल पूछने आये और उनकी हालत देखकर उन्होंने शांताबाई को अपने पति का व्यवसाय संभालने के लिये कहा। श्रीपती के मौत के बाद गाँव में दूसरा नाई न होने की वजह से शांताबाई अच्छे पैसे कमा सकती थी।

शांताबाई ये सुनकर हैरान हुयी। भला एक महिला नाई का काम कैसे कर सकती है? पर उसके पास दूसरा कोई विकल्प भी नहीं था।

शांताबाई कहती है, “मेरे पास सिर्फ 2 रास्ते थे। एक तो मैं और मेरी बच्चीयाँ खुदख़ुशी कर ले या फिर मैं समाज की या लोगो की परवाह किये बिना अपने पति का उस्तरा उठा लूँ। मुझे मेरे बच्चो के लिये जीना था इसलिये मैंने दूसरा रास्ता चुना।”

शांताबाई अपने पति का व्यवसाय सँभालने लगी।

हरिभाऊ शांताबाई के पहले ग्राहक बने। शुरू-शुरू में गाँव के लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। पर इससे  शांताबाई का हौसला और बढ़ता गया। वो अपने बच्चो को पडोसी के पास छोड़कर आसपास के गाँव में जाकर नाई का काम करने लगी।

कडल, हिदादुगी और नरेवाडी गाँव में नाई नहीं था इसलिये वहा के लोग उनके ग्राहक बन गए।

धीरे धीरे शांताबाई की खबर दूर-दूर तक फैल गयी। इतना ही नहीं उस समय के जाने माने अखबार ‘तरुण भारत’ में भी उनके बारे में लिखा गया।

समाज को प्रेरित करने के लिये शांताबाई को समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य कई संस्थाओं ने भी उनहे पुरस्कार और सम्मान दिया।

शांताबाई को अपने इस काम के लिये विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया।

सन 1984 में वो सिर्फ 1 रुपये में दाढ़ी और केश-कटाई करती थी।

कुछ ही दिनों में उन्होंने जानवरों के बाल कटाना भी शुरू कर दिया जिसके लिये वो 5 रुपये लेने लगी।

शांताबाई जानवरों के भी बाल काटती थी।

सन 1985 में इंदिरा गाँधी आवास योजना के अंतर्गत शांताबाई को सरकार की तरफ से घर बनाने के लिये पैसे मिले।

शांताबाई ने बिना किसी की मदद लिये अपनी चारो बेटियों की शादी बड़ी धूमधाम से की। वो आज 10 बच्चो की दादी है।

70 साल की उम्र में अब शांताबाई थक चुकी है। वो आसपास के गाँव में जा नहीं सकती इसलिये लोग ही अब उनके पास दाढ़ी और कटिंग के लिये आते है।

शांताबाई बताती है “गाँव में अब सलून है। बच्चे और युवक वही पर जाते है। मेरे पास पुराने ग्राहक ही आते है। अब मैं दाढ़ी और कटिंग के लिये 50 रुपये लेती हूँ और जानवरों के बाल काटने के लिये 100 रुपये लेती हूँ। महीने में 300-400 रुपये कमा लेती हू और सरकार से मुझे 600 रुपये मिलते है। ये पैसे मुझे कम पड़ते है पर जिंदगी में मैंने बहूत मुश्किलें पार की है, इसलिए अब थोड़े में ही गुजारा कर लेती हूँ। मुझे पता है कि जरूरत पड़ने पर मैं मेहनत से कमा सकती हूँ।”

शांताबाई कहती है “इस व्यवसाय ने मुझे और मेरे बच्चो को नयी जिंदगी दी है। जब तक मुझमे जान है मैं उस्तरा हाथ में लिये काम करती रहूंगी।”

अपने साहस और लगन को बढ़ावा देने के लिये शांताबाई हरिभाऊ कडूकर को धन्यवाद देती है। मुश्किल घडी में हरिभाऊ ने उसका साथ दिया इसलिये वो उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानती है।हरिभाऊ कडूकर – 2008 में 99 वर्ष की आयु में  हरिभाऊ की मृत्यु हो गयी। हरिभाऊ के परपोते, बबन पाटील आज भी शांताबाई के घर जाकर उनकी देखभाल करते है

(साभार – द बेटर इंडिया)

साल भर में 7 करोड़ महिलाएं बैंकिंग प्रणाली से जुड़ीं

0

बैंकिंग सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने की सरकार की कोशिश और नतीजा यह कि देश में आज 35.8 करोड़ यानी 61 प्रतिशत महिलाएं बैंक खाता धारक हैं। वर्ष 2014 में यह आंकड़ा 28.1 करोड़ था. वैश्विक कंसल्टेंसी ‘इंटरमीडिया’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक आठ दक्षिण एशियाई देशों और अफ्रीकी देशों में ‘खाताधारक’ महिलाओं में यह सबसे बड़ा उछाल है।

सर्वेक्षण से पता चला है कि भारत में और अधिक महिलाएं बैंकिंग प्रणाली में शामिल हुई हैं। पुरुषों की तुलना में अंतर के मामले में भी महिलाओं ने चार प्रतिशत अंकों से यह फासला पार किया है, जो सर्वेक्षण में शामिल सभी देशों में सबसे तीव्र दर है।

इंटरमीडिया की वरिष्ठ सहयोगी निदेशक, नैथनील क्रेचन ने इंडिया स्पेंड को बताया, ‘भारत और बांग्लादेश में महिलाओं में वित्तीय समावेशन मुख्य रूप से बैंक खातों तक पहुंच द्वारा संचालित होता है, जबकि ज्यादातर तंजानियाई महिलाएं अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए मोबाइल धन पर भरोसा करती हैं. यह चलन भारत और बांग्लादेश की तुलना में तंजानिया में महिलाओं द्वारा मोबाइल फोन के ज्यादा प्रयोग के कारण हैं।.’

भारत और तंजानिया ने लैंगिक अंतर को एक साल (2014-15) में सफलतापूर्वक कम किया है। भारत में यह अंतर 12 प्रतिशत से गिरकर आठ प्रतिशत और तंजानिया में 11 प्रतिशत से नौ प्रतिशत रह गया है।

क्रेचन ने कहा है कि हालांकि पहले के मुकाबले भारतीय महिलाओं के ज्यादा बड़े वर्ग तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच हो गई है, लेकिन तंजानिया या बांग्लादेश के मुकाबले ‘बेहद कम’ महिलाएं औपचारिक वित्तीय सेवाओं पर भरोसा करती हैं। इस निष्कर्ष का अर्थ है कि भारतीय ज्यादातर साहूकारों, दोस्तों या परिवारों जैसे अनौपचारिक वित्तीय सेवाओं पर भरोसा करते हैं।

इंडिया स्पेंड की जुलाई 2016 की रपट बताती है कि हालांकि कृषि क्षेत्र में ऋण के प्रवाह में वृद्धि हुई है, लेकिन औपचारिक संस्थानों से छोटे ऋण की हिस्सेदारी में तेजी से गिरावट आई है। क्रेचन के मुताबिक, मुख्य रूप से ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ (पीएमजेडीवाय) के कारण भारत में वित्तीय समावेशन में वृद्धि हुई है. इंडिया स्पेंड की जून 2016 की रपट के मुताबिक, पिछले 21 महीनों में जन धन यानी बुनियादी बचत खातों में 118 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

क्रेचन ने कहा, ‘इसमें मजेदार यह है कि यह कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओं पर केंद्रित नहीं था, फिर भी पीएमजेडीवाय के तहत पुरुषों की तुलना में महिलाओं में वित्तीय समावेशन में ज्यादा तेज गति से वृद्धि हुई है।’

दिल्ली के ‘इंडिकस एनलिटिक्स’ में मुख्य अर्थशास्त्री सुमिता काले ने मई 2016 में समाचार पत्र ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ में लिखा था, ‘यह देखना सुखद है कि पीएमजेडीवाई मिशन निदेशालय ने इस मामले में प्रगति की है कि अब वह सिर्फ खातों की संख्या पर नजर नहीं रख रहा है, बल्कि कई सारे संकेतकों पर भी नजर बनाए हुए है.’

इनमें बैंक खातों को आधार कार्ड्स से जोड़ना, रुपे कार्ड्स, जनधन बैंक खातों में ओवरड्राफ्ट्स के इस्तेमाल के तरीके, बैंक मित्रों को भुगतान और उनकी प्रौद्योगिकी तैयारी जैसे कई संकेतक शामिल हैं।

 

वो जिसने दाना की कहानी दुनिया को बताई

0

पत्नी के शव को कंधों पर 12 किलोमीटर तक लेकर पैदल चलने वाले दाना मांझी की कहानी दुनिया को मालूम नहीं होती अगर टीवी रिपोर्टर अजीत सिंह ने इसे शूट नहीं किया होता।

अजीत सिंह के लिए ‘वो समय बड़ा विदारक था’ हालांकि कालाहांडी के इस मार्मिक कहानी को शूट करने वाले ओडिशा टीवी के रिपोर्टर की ख़ूब आलोचना भी हो रही है।

लोग कह रहे हैं कि 32 साल के अजीत ने मांझी की मदद नहीं की बल्कि उसका फ़ायदा उठाया मांझी की कहानी रिकार्ड कर।

लेकिन अजीत के लिए ये अनुभव कैसा था?

अजीत कहते हैं, “मुझे कालाहांडी अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि एक आदमी अपनी पत्नी के शव को लेकर पैदल अपने गांव जा रहा है।जन्माष्टमी का दिन था और फ़ोन सुबह पांच बजे आया. मैंने पता किया कि वो किस ओर जा रहा है और मैं शागड़ा गांव वाली सड़क पर तेज़ी से बाइक से निकल पड़ा।”

मांझी अजीत को शागड़ा गांव के पास नज़र आ गए. सुबह सात बज रहे थे।. कालाहांडी अस्पताल के टीबी वार्ड से शागड़ा गांव क़रीब 12-13 किलोमीटर दूर है।

अजीत कहते हैं, “मैंने मांझी से पूरी बात पूछी. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की मौत रात में 2 बजे हो गई थी और अस्पताल वाले बार बार शव ले जाने को कह रहे थे लेकिन उनके पास महज़ 200-250 रुपये ही थे. उन्हें कोई एंबुलेंस नहीं मिल पाई तो वे अपनी पत्नी के शव को किसी तरह ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।”

160825095730_man_carries_wifes_body_624x351_otv_nocredit

अजीत ने मांझी के लिए एंबुलेंस की कोशिश शुरू कर दी। सबसे पहले जिला अधिकारी बृंदा डी को फ़ोन कर।

जिलाधिकारी ने उनसे क्या कहा, “उन्हें कहा कि सीडीएमओ से एंबुलेंस का प्रबंधन करने को कहती हूं।.”

कालाहांडी की जिलाधिकारी बृंदा डी बताती हैं, “अजीत का फ़ोन आया था. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों के भी फ़ोन आए।मैंने अस्पताल के अधिकारी, सीडीएमओ को एंबुलेस की व्यवस्था कराने को कहा भी।”

सीडीएमओ ने एडीएमओ को एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा और अजीत से कहा गया कि कोशिश हो रही है।

लेकिन इन सबमें वक्त लग रहा था और दिन चढ़ने लगा था, मांझी की 12 साल की बेटी चौला का सुबकना जारी था।

अजीत ने लांजीगढ़ के स्थानीय विधायक बलभद्र मांझी को भी फ़ोन किया, वे भुवनेश्वर में थे. उन्होंने अपना आदमी भेजने की बात कही।

मगर अंत में अजीत ने एक स्थानीय संस्था से मदद मांगी।

और उन लोगों को बताया कि दाना का घर क़रीब 60 किलोमीटर दूर है। जिसके बाद एंबुलेंस उपलब्ध हो पाई.

एंबुलेंस की मदद से ही दाना की पत्नी का शव मेलाघर गांव पहुंच पाया।

लेकिन क्या अजीत को एहसास था कि ये कहानी देश भर को झकझोर देगी?

वो कहते हैं, “मुझे दाना मांझी के लिए अच्छा नहीं लग रहा था। हमारे इलाके में बहुत गरीबी है. मैं उसकी मदद करना चाहता था. लेकिन काफी कोशिश करने के बाद भी दो घंटे में जब सिस्टम से कोई मदद नहीं मिली, तो मुझे लगा कि कहानी करनी चाहिए।मुझे उस वक्त ये बिलकुल एहसास नहीं हुआ था कि ये इतनी बड़ी बन जाएगी.”

अजीत कहते हैं 14 साल की पत्रकारिता के सफ़र में मुझे न तो ऐसी कहानी पहले कभी मिली, ना दिखी और ना ही कभी सुना था।

(साभार – बीबीसी हिन्दी)

गर्भावस्था के दौरान काम करके खुश हूं : करीना

0

मुंबई:भाषा: करीना कपूर मां बनने जा रही हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह इस दौरान अपना काम करना जारी रखेंगी।करीना ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं। मैं किसी अन्य के लिए टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन मैं उम्दा भूमिकाएं चुनूंगी और करूंगी। मैं रात में आराम करती हूं और दिन में काम करती हूं।’’ हाल ही में रोहित शेट्टी ने कहा था कि वह ‘गोलमाल 4’ के लिए करीना से संपर्क करने में हिचकिचा रहे हैं क्योंकि करीना मां बनने जा रही हैं। हालांकि वे साथ मिलकर एक गाना कर सकते हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा, ‘‘ मैं उस बारे में  फिलहाल नहीं सोच रही हूं। और रोहित को मुझसे क्यों डरना चाहिए। वास्तव में मुझे रोहित से डरना चाहिए। जिनके पास मेरे लिए भूमिका है, वे मेरे पास आ सकते हैं।’

 

एटिट्यूड स्किन केयर की नयी रेंज

0

एमवे इंडिया ने हाल ही में एटिट्यूड स्किन केयर की नयी रेंज बाजार में उतारी। इस रेंज में 2 फेशवॉश, तैलीय और शुष्क त्वचा के लिए निर्मित 2 मॉश्चराइजर्स, 1 फुटक्रीम और हैंड एंड बॉडी लोशन शामिल हैं जो युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। कम्पनी का दावा है कि इसमें विटामिन्स तथा प्राकृतिक तत्व हैं तो त्वचा को नर्म बनाएंगे।

इन  तरीकों से आप भी कर सकती हैं आने वाले कल की तैयारी

0

भारत में ऐसी हाउसवाइव्स की तादाद बहुत ज्यादा है जो अपने पति पर निर्भर हैं और किसी भी तरह के वित्तीय फैसलों में उनकी भागीदारी न के बराबर हैं। इसके बावजूद वह घर की मैनेजर होती हैं और उनकी जिम्मेदारी अपने घर के बजट को मैनेज करने की होती है।

पिछले कुछ सालों में महंगाई तो बढ़ी है लेकिन उस अनुपात में सैलरी नहीं बढ़ी है. लेकिन कई बार जब घर में कोई इमर्जेंसी आती है जैसे, पति की जॉब छूट जाना या कोई हेल्थ प्रॉब्लम तो ऐसे वक्त में महिलाओं को फाइनेंशियल प्लानिंग ही काम आती है ।

मनी फ्लो मैनेजमेंट
ज्यादातर घरों में हाउसवाइव्स केवल ग्रॉसरी की खरीदारी तक ही सीमित हो जाती हैं लेकिन हाउसवाइव्स को इसके आगे बढ़ते हुए फाइनेंस को मैनेज करने का तरीका पता होना चाहिेए। इससे पता चलेगा कि कहां आपको ज्यादा खर्च करना है और कहां बचाना है। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं और न ही इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत है। आप इसे खुद से या अपने पति के सलाह से भी कर सकती हैं।

खर्च नियंत्रित करना
अब जब आप मनी फ्लो मैनेजमेंट करना जान गईं हैं तो अब बारी है खर्चों पर कंट्रोल करने की, जैसे- अगर आपके घर का बिजली का बिल 2 हजार हर महीने आता है तो आपको सोचने की जरूरत है कि कैसे आप इसे कम कर सकती हैं। अगर आप हर रोज वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं तो हफ्ते में 3-4 दिन ही इस्तेमाल करें. ऐसी ही कई चीजों का ध्यान रखकर आप खर्चों में कटौती कर सकती हैं।

घर बैठे कमाएं पैसेबचत, बचत और सिर्फ बचत
हमेशा पैसों की बचत के बारे में सोचें. इसके लिए सबसे पहला कदम है एक अकाउंट खोलना। इसके अलावा आप सरकार की ओर से चलाई जा रही जीवन ज्योति जैसी तमाम तरह की योजनाओं में भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर फायदा उठा सकती हैं। आप चाहें तो महंगी ब्रांडेड दवाओं की जगह सस्ती जेनेरिक दवाओं का इस्तेमाल करके भी पैसे बचा सकती हैं।

अगर आप पढ़ी लिखी हैं इसके बावजूद घर की जिम्मेदारियों के चलते आप अपने पति की कोई मदद नहीं कर पा रही हैं तो घर बैठे पैसे कमाने की तरकीब ढूंढना शुरू कर दें। आप फ्रीलांसर की तरह काम कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपकी पेंटिंग, डांसिंग, टीचिंग जैसी कोई हॉबी है तो आप इसके लिए अलग से क्लास चला सकती हैं और घर में क्लास लेकर पैसे कमा सकती हैं।

निवेश करें
निवेश की पहली सीढ़ी है बचत। अगर आप हर महीने पैसे बचाती हैं तो आपको सोचना चाहिए कि महंगाई को काटते हुए कैसे आप अपने पैसे को बढ़ा सकती हैं। कभी भी पैसे को अकाउंट में या घर पर भी खाली पड़े नहीं देना चाहिए। उसे फिक्स या फिर रिकरिंग डिपॉसिट में निवेश करना चाहिए। अगर आपका पैसा 10 हजार से बढ़कर 11 हजार भी हो जाता है तो यह एक फायदे का सौदा है।

 

70 फीसदी नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक : अध्ययन

0

नयी दिल्ली – भाषा: देश में मिलने वाले 70 फीसदी नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है और इससे जुड़ी पोषण सूचना पैनल की सूची में भारत नौवें स्थान पर है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन देशों की सूची में नौंवे स्थान पर जहां इंस्टैंट नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है।
‘जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ’ साल 2012 से 2016 के दौरान 765 नूडल उत्पादों के नमूने लिए और रिपोर्ट तैयार की। उसने कहा कि दुनिया भर में पाए जाने वाले नूडल्स में नमक की मात्रा बहुत अधिक और अनावश्यक है।

 

देवों में प्रथम पूज्य है श्रीगणेश

0

एक बार श्रीगणेश और उनके बड़े भाई कार्तिकेय माता पार्वती और शिव के पास पहुंचे। गणेशजी बुद्धि और कार्तिकेय बल में किसी से कम नहीं थे। ऐसे में सर्वश्रेष्‍ठ कौन है, इसका पता करने के लिए भगवान शिव ने एक परीक्षा ली।

उन्‍होंने कहा कि जो सात बार धरती की परिक्रमा करके लौटेगा वह सर्वश्रेष्‍ठ और सर्वपूज्‍य होगा। परीक्षा शुरू होते ही देवताओं के सेनापति व मंगल ग्रह के स्वामी कार्तिकेय अपने वाहन मोर को लेकर

शीघ्रता से चले गए, लेकिन गणेश जी परेशान हो गए। उन्होंने अपने वाहन चूहे को देखा तो सोचा कि ऐसे तो मैं हार जाऊंगा।तभी उन्हें ध्यान आया कि माता धरती से बड़ी और पिता आकाश से भी ऊंचा होता है। बस तत्काल उन्होंने अपने माता-पिता की परिक्रमा शुरू कर दी।

इस तरह बुद्धि के स्वामी और ज्योतिष शास्त्र के प्रणेता गणेशजी ने यह बाजी जीत ली। विघ्‍नों से मिलेगी मुक्‍ित

अगर कोई व्यक्ति सुबह बिस्तर से उठने से पहले गणेश के 12 नाम- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाशक, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र और गजानन आदि नाम लेकर दायां पैर धरती पर रखता है, तो उसे हर प्रकार के विघ्नों से मुक्ति मिलेगी।

गजानन के इन नामों को जपने से संकट तत्काल भाग खड़ा होता है। गण का अर्थ है वर्ग, समूह और समुदाय तथा ईश का अर्थ है स्वामी। शिवगणों और गण देवों के स्वामी होने के कारण इन्हें गणेश कहा जाता है। आठ वसु, ग्यारह रुद्र और बारह आदित्य ही गणदेवता कहलाते हैं।

 

गणपति की 5 ऐसी मूर्तियाँ, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी!

0

आज गणेश चतुर्थी है और लोग गणपति की मूर्तियों की खरीदारी में जुट चुके हैं। ये मूर्तियाँ प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की बनी हुई होती हैं जो स्वाभाविक तरीके से पानी में घुलती नहीं हैं और इन्हें पेंट करने वाले रंग भी पर्यावरण को दूषित करते हैं। इन नुकसानों को ध्यान में रखते हुए कई लोग और संगठन इसका विकल्प ढूंढने में लगे हैं और कुछ इसमें सफल भी हुए हैं। आइये जानते हैं ऐसे 5 मूर्तियों के बारे में जो पानी को बिना प्रदूषित किये उसमे आसानी से घुल जाते है

 मछलियों के प्रिय गणेश

स्प्राउट्स मुंबई का एक ऐसा संगठन है जो नदी के तटों की सफाई से जुड़ा हुआ है। 2001 के बाद इसने मछलियों को नुकसान न पहुचाने वाली मूर्ति बनाने के लिए  ओग्लिवि एंड माथेर के साथ हाथ मिलाया। इन मूर्तियों को सूखे मकई के दानो, पालक आदि से भरा जाता है और मूर्तियों को कागज़ की लुगदी और चिकनी मिटटी से बनाया जाता है । इसके रंगने के लिए भी प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल होता है।

को एक्सिस्ट गणेशा

पर्यावरण के अनुकूल बनी मूर्तियों को बेचने के अलावा यह संगठन ऐसे मूर्तिकारों को रोज़गार देता है, जो किसी प्रकार की मानसिक या शारीरिक विकलांगता का शिकार हो

वृक्ष गणेश

दत्तादरी कोठुर गणपति की ऐसी मूर्तियाँ बनाते हैं जिसके भीतर पेड़ के बीज होते हैं। त्यौहार के अंत में आप इस मूर्ती को मिटटी के बर्तन में रख सकते हैं। इसमें पानी देने से यह मूर्ति मिटटी में घुल जाती है और जल्दी ही इसके अन्दर के बीज मिटटी में अपनी जगह बना लेती है।

चॉकलेट गणेश

पिछले साल 35 किलो चॉकलेट से गणपति मूर्ति बना कर मुंबई की रिन्तु राठोड़ इन्टरनेट पर चर्चा का विषय बन गयी थी। इस प्रतिमा में किसी भी प्रकार के परिरक्षको (प्रिजरवेटीव्स) का उपयोग नहीं किया जाता है और सजावट के लिए इसमें खाने का रंग इस्तेमाल किया जाता है। सितम्बर 21, 2015 को रिन्तु ने 90 लीटर दूध में इस प्रतिमा का विसर्जन किया जिसे फिर गरीब बच्चो में बांटा गया। अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ पढ़ सकते हैं। इस साल रिन्तु, 5 मिनट में पांच ‘5 स्टार चॉकलेट’ से गणपति की मूर्ति बनाना सिखा रही है।

 पानी को शुद्ध करने वाले गणपति

सभी जानते हैं कि फिटकिरी को जमा पानी को साफ़ करने के लिए उपयोग किया जाता है।  इसी के आधार पर पुणे के मूर्तिकार, विवेक काम्बले ने पिछले साल फिटकिरी के गणपति का निर्माण किया जिस से विसर्जन के बाद पानी को दूषित होने से बचाया जा सके।

(साभार – द बेटर इंडिया)