Sunday, March 29, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]
Home Blog Page 205

7 वीं से सीधे 9 वीं जाएगा कानपुर का यशवर्द्धन

यूपी बोर्ड ने बदला अपना फैसला

कानपुर । यूपी के कानपुर के यशवर्द्धन शहर की शान हैं। मात्र 11 साल के हैं, और सिविल सेवा, एनडीए और एसएससी के अभ्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग देते हैं। यश का आईक्यू लेवल 129 हैं। यश 7वीं क्लास के विद्यार्थी थे। उनके अभिभावक चाहते थे कि आईक्यू लेवल के हिसाब से बेटे का दाखिला 9 वीं कक्षा में हो जाए। यश की प्रतिभा ने इतिहास रचा और यूपी बोर्ड को भी अपने नियमों से आगे जाकर यश का दाखिला 9वीं कक्षा में देने में कोई आपत्ति नहीं है । यहाँ ध्यान रखने वाली बात यह है कि 9 वीं में दाखिले के लिए आयु सीमा 14 वर्ष है । यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद यश का आईक्यू को देखते हुए 7 वीं से सीधे 9 वीं क्लास में एडमीशन देने का फैसला किया है। इसके लिए परिषद के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी किया है।
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित शिवकटरा में रहने वाले अंशुमन सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। परिवार में पत्नी कंचन, बेटी आनवी और बेटे यशवर्धन के साथ रहते हैं। यशवर्द्धन की मां कंचन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सातवीं क्लास का छात्र सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थीयों को कोचिंग दे रहा है। जिसने भी यश की प्रतिभा के बारे में सुना हैरान रह गया। यश का बचपन स्कूल और किताबों के बीच बीता है। जन्म के बाद से ही स्कूल के क्लास रूम यशवर्धन के प्ले ग्राउंड रहे हैं। किताबों के ढेर को पकड़कर खड़े होना और चलना सीखे हैं। इसी वजह से यश किताबों से प्यार करते हैं।
किताबों के बीच बीता बचपन
यश के पिता अंशुमान सिंह ने बताया कि यश की मां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। यश जब बहुत छोटा था, तो उस वक्त पत्नी की नियुक्ति औरैया जिले में थी। जिसकी वजह से यश की देखभाल नहीं हो पाती थी। यश अपनी मां के साथ वैन से स्कूल जाता था, और छुट्टी के बाद साथ में वापस लौटता था। स्कूल के क्लास रूम यश के लिए खेल के मैदान थे। क्लास रूम में रखी किताबों को पकड़कर खड़े होना और फिर चलना सीखा था। इसी वजह से उसे किताबों से बहुत प्यार है।
9 वीं क्लास में दाखिले के लिए संघर्ष
यशवर्द्धन शिवकटरा स्थित रघुकुल स्कूल में 7 वीं क्लास के छात्र हैं। यश का आईक्यू स्तर 129 है, इस जिहाज से यश को 9 वीं क्लास का छात्र होना चाहिए था। यश के अभिभावक चाहते थे कि बेटे का दाखिला 9 वीं कक्षा में हो जाए। लेकिन उत्तर प्रदेश माध्मिक शिक्षा परिषद की गाइड लाइन है कि 9 वीं कक्षा के छात्र की उम्र 14 साल होनी चाहिए। जिसकी वजह से यश का दाखिला 9 वीं क्लास में नहीं हो पा रहा था।

विशेषाधिकार का किया प्रयोग
यश के पिता ने बताया कि कम उम्र के प्रतिभाशाली बच्चों को दाखिला देने का विशेषाधिकार है। इस संबंध में मैंने उच्च शिक्षामंत्री से मुलाकात कर पूरी बताई थी। शिक्षामंत्री ने डॉयरेक्टर एजुकेशन को पत्र लिखने के लिए कहा था। इसके बाद सचिव को पत्र भेजा था। सचिव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी थी। डीआईओएस कानपुर ने यश का राजकीय मनोविज्ञानशाला में आईक्यू परीक्षण कराया था। यश की बौद्धिक स्तर 129 था। इसके बाद डीआईओएस ने अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी थी। लेकिन जांच रिपोर्ट लंबित पड़ी हुई थी।
यश के पिता डॉ अंशुमन सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल का पत्र मिला है। पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखा गया है। यश को सातवीं से 09 वीं क्लास में प्रवेश देने के लिए कहा गया है। इसके साथ यश अपनी इच्छानुसार विद्यालय भी चुन सकते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पढ़ाते हैं
यशवर्द्धन सिविल सेवा, एसएससी और एनडीए के अभ्यर्थियों को राज व्यवस्था, भूगोल, देश-विदेश का इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लेक्चर देते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंग में यश निःशुल्क पढ़ाते हैं। अभ्यर्थियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास लेते हैं। यश जब बोलना शुरू करते हैं, तो लोग सिर्फ उनको सुनते हैं। इतिहास, भूगोल जैसे विषय जुबान पर रटे हुए हैं।

आईएफएस बनना चाहते हैं यश
यशवर्द्धन अपने अभिभावकों के साथ ही साथ शहर और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। भारत को विश्वगुरू बनते हुए देखना चाहते हैं। यश का आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) ऑफिसर बनकर युनाईटेड नेशन इंडिया का नेतृत्व करना चाहते हैं। यश को भारतीय राजनीति में खासी रूचि है। लेकिन राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।

यश को क्यों कहा जाता है छोटा इतिहासकार
यशवर्द्धन सिंह का जैसा नाम वैसा काम भी है। यश को छोटे इतिहासकार के नाम से भी जाना जाता है। इसी वर्ष जनवरी 2022 में यश ने अपना नाम छोटे इतिहासकार का रेकॉर्ड दर्ज कराया है। लंदन की संस्था हार्वर्ड वर्ल्ड रेकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय संबंध और इतिहास विषय में सबसे छोटा इतिहासकार के रूप में दर्ज किया था।
यश के पिता अंशुमन बताते हैं कि यश की मां सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। यश उस दौरान छोटा था, मां को देखकर किताबों का अध्ययन शुरू कर दिया। पढ़ते-पढ़ते उसे अच्छा ज्ञान हो गया। किसी भी विषय को पढ़ाने से पहले यश खुद इसकी तैयारी करता है। संपूर्ण जानकारी करने के बाद ही, उस विषय पर लेक्चर देता है। यश का सबसे अच्छा हुनर है कि अपने वक्तव्य को छात्रों के सामने इस प्रकार रखता है कि सुनते ही उसे दिमाग में बैठ जाए।
रिपोर्ट-सुमित शर्मा
(साभार – नवभारत टाइम्स)

 

सर्दियों में पहनिए शानदार जैकेट

सर्दियों का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल कपड़ों का आता है। ज्यादातर महिलाओं को अपने सर्दियों में अपने परिधान और अपने स्टाइल को लेकर उलझन में रहती हैं । इस मौसम में जैकेट ही एक ऐसी चीज है जो सर्द हवाओं से आपको बचाने का काम करती है, इसलिए अपनी कलेक्शन में अलग-अलग तरह की जैकेट रखें तो और यह सर्दी में आपके फैशन को दुरुस्त रखेगा –
लेदर जैकेट
लेदर जैकेट शुरु का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता। अलग आप रोज सफर करती हैं तो लेटर जैकेट आपके बहुत काम आ सकती है। स्टाइलिश होने के साथ-साथ ये आपको ठंड से भी बचाती है। अगर आप इसे बूट्स के साथ वियर करती हैं तो और भी ज्यादा स्टाइलिश लगेंगी इसलिए आपके वॉडरोब में एक लेदर जैकेट जरूर होनी चाहिए।
ट्रेंच कोट जैकेट
ये जैकेट हर तरफ से गर्म और आरामदायक रहती है। लंबाई ज्यादा होने के कारण ये जैकेट आपको घुटनों तक कवर करके रखती है और ठंड आपके आसपास भी नहीं फटकती। किसी भी पार्टी या फिर फंक्शन पर आप इसे अपनी मिडी या स्टाइलिश स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
फर वाली जैकेट
फर जैकेट मोटी होने के साथ-साथ मुलायम और गर्म भी होती हैं। इस तरह की जैकेट्स को पहनकर बेहद आरामदायक महसूस होता है । अपनी किसी भी रेगुलर ड्रेस के साथ ही आप फर जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। कैजुअल लुक के लिए ये फर जैकेट एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो आपको आराम के साथ-साथ एक स्टाइलिश लुक भी देगी।
प्रिंटेड जैकेट
आजकल प्रिंटेड जैकेट्स काफी ट्रेंड में हैं। इसमें आपको अलग-अलग किस्म के प्रिंट मिल जाएंगे। प्लेन शर्ट और किसी भी तरह की प्लेन ड्रेस के साथ इसे वियर करेंगी तो बहुत सुंदर लगेंगी। तो वहीं ब्लैक कलर के साथ प्रिंटेड जैकेट्स देखने में और भी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं।
स्वेट जैकेट्स
इस तरह की स्पोर्ट्स जैकेट रोज पहनने के लिए काफी आरामदायक होती हैं। इसके अलावा बाहर निकलने के लिए भी यह जैकेट काफी अच्छा विकल्प है। सामान्य दिनों में आप टी-शर्ट अन्दर करके इस जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप घर हो या जिम कहीं पर भी आसानी से स्टाइल करके जा सकती हैं। स्पोर्टी लुक में रहने वालों के लिए ये जैकेट एकदम परफेक्ट है। जिप को गले तक चढ़ाकर खुद को पूरी तरह कवर भी कर सकते हैं।
डेनिम जैकेट
डेनिम जैकेट सभी के वॉडरोब में जरूर होनी चाहिए। इस जैकेट की खास बात यह है कि इसे आप आधुनिक और पारंपरिक दोनो तरह की परिधानों के साथ पहन सकती हैं। स्टाइलिश होने के साथ-साथ यह आपके बजट में भी है। हालांकि यह जैकेट हल्की ठंड के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प है। डेनिम जैकेट से अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता। इसमें भी ब्लू, ब्लैक और ऑफ व्हाइट शेड्स ट्राइ किया जा सकता है। तो वहीं लड़कियां डेनिम जैकेट के साथ चेरी, ब्राउन, पिंक रंगो को आजमा सकती हैं।

आखिर क्यों बद्रीनाथ धाम में नहीं बजाया जाता है शंख?

हिंदू मान्यताओं के हिसाब से 4 धामों में से एक बद्रीनाथ की खास महिमा है। प्रभु श्री हरि विष्णु स्वयं यहां विराजते हैं। इसलिए इसे धरती का बैकुंठ भी बोला जाता है। बद्रीनाथ धाम में यदि आपको दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ होगा तो आपने ध्यान दिया होगा वहां मंदिर में शंख नहीं बजाया है जबकि शंख ध्वनि के फायदों एवं उसे बजाने से होने वाले लाभों को विज्ञान भी अपनी मान्यता देता है। दरअसल, बद्रीनाथ धाम में शंख नहीं बजाए जाने की कई वजह हैं जिसमें पौराणिक, धार्मिक मान्यताओं के अतिरिक्त वैज्ञानिक कारण भी है। ऐसे में आइये आपको बताते है बद्रीनाथ मंदिर में शंख न बजाने का क्या कारण है।।।

धार्मिक मान्यता – यहां शंख नहीं बजाने के पीछे कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं। शास्त्रों के वर्णित एक कथा के अनुसार, एक बार मां लक्ष्मी बद्रीनाथ धाम में ध्यान में बैठी थीं। उसी समय प्रभु श्री विष्णु ने शंखचूर्ण नाम के एक राक्षस का वध किया था। तथा सनातन धर्म की मान्यताओं में जीत पर शंखनाद अवश्य किया जाता है, मगर विष्णु जी लक्ष्मी जी के ध्यान में विघ्न नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने शंख नहीं बजाया। ऐसी ही एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, एक मुनि इसी क्षेत्र में कहीं राक्षसों का नाश कर रहे थे। तभी अतापी एवं वतापी नाम के राक्षस वहां से भाग गए। अतापी जान बचाने के लिए मंदाकिनी नदी की शरण में गया तो वतापी अपने प्राण बचने के लिए शंख के भीतर छिप गया। ऐसे में बोला जाता कि यदि उस वक़्त कोई शंख बजाता, तो असुर उससे निकलकर भाग जाता, इस कारण बद्रीनाथ धाम में शंख नहीं बजाया जाता है।

वैज्ञानिक कारण – यहां पर पूरे वर्ष ठंड का अहसास होता है। कुछ महीनों को छोड़ दिया जाए तो यहां अक्सर बर्फ देखने को मिलती है। विज्ञान के मुताबिक, प्रत्येक जीवित शख्य या कोई ऑब्जेक्ट सबकी अपनी एक फ्रीक्वेंसी होती है। ऐसे हालातों में यदि यहां शंख बजाया जाए तो उसकी ध्वनि पहाड़ों से टकराकर प्रतिध्वनि पैदा करती है। इस कारण बर्फ में दरार पड़ने या फिर बर्फीले तूफान आने की आशंका बन सकती है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि विशेष आवृत्ति वाले साउंड पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा होने पर पहाड़ों में भूस्खलन का संकट बढ़ जाता है। ऐसे में संभव है कि इसी कारण इस धाम में शंख नहीं बजाया जाता हो।

केदारनाथ मंदिर के पूरे गर्भगृह में चढ़ाई गई सोने की परत

महाराष्ट्र के एक शख्स ने दान में दिया है पूरा सोना

देहरादून । उत्तराखंड में प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के पवित्र गर्भगृह पर सोने की परत चढ़ाने का काम बुधवार को पूरा हो गया। यह काम मंदिर के शीतकाल के लिए छह माह तक बंद किए जाने से एक दिन पहले पूरा हो गया। केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों और छतों पर सोने की परतें चढायी गई है। गर्भगृह में सोने की परतें चढाने में करीब तीन दिन का समय लगा।
धनतेरस के अवसर पर शुरू हुए काम में अलग-अलग माप की 560-565 सोने की परतों का इस्तेमाल हुआ। ऐसे में गर्भगृह की दीवारें, छत, छत्र, शिवलिंग की चौखट, सब कुछ स्वर्णमंडित हो गया है। इससे पहले, केदारनाथ मंदिर में गर्भगृह की दीवारों पर चांदी परतें लगी हुई थीं। ​यह काम 2017 में किया गया था और इसमें 230 किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चांदी की जगह सोने की परतें लगाने के लिए पूरा सोना महाराष्ट्र के एक परिवार की ओर से दान किया गया है। इस दानकर्ता के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। समिति ने उत्तराखंड सरकार की अनुमति लेने के बाद सोने की परत लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
इसके बाद गर्भगृह का आवश्यक माप इत्यादि लेकर उसके अनुरूप दिल्ली में सोने की परतें तैयार की गयीं और उन्हें ट्रक में भरकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केदारनाथ के आधारशिविर गौरीकुंड तक लाया गया। माप लेने आदि की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले पूरी की गई थी।
18 खच्चरों पर लाद कर सोने की परतें लाई गई
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि गौरीकुंड से 18 खच्चरों पर लाद कर सोने की परतों को केदारनाथ पहुंचाया गया और मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गर्भगृह में सोने की परतें चढ़ाने के मामले में धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और पुरातत्व विशेषज्ञों की सलाह का पूरा पालन किया गया।
उन्होंने बताया कि गर्भगृह में सोने की परत चढाने से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और रूड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के विशेषज्ञों के दल ने परियोजना का अध्ययन किया । उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चले कार्य के दौरान एएसआई के दो अधिकारी मौके पर लगातार मौजूद रहे ।
शुरुआत में जब सोने की परत लगाने की पूरी प्रक्रिया शुरू हुई थी तो कुछ पुजारियों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि यह परंपरा के खिलाफ है और सदियों पुरानी संरचना के साथ छेड़छाड़ की गई है।

छठ पूजा विशेष…स्मृतियों के झरोखों से बिहार के चकिया का वह छठ घाट !

 

मौमिता भट्टाचार्य

10 साल हो गए… उस जगह को छोड़े जहां मेरा बचपन बिता.. वो कहते है ना.. मेरी हर पहली चीज इस शहर को पता है। चकिया…बिहार में है यह जगह ।
मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज…सब कुछ। जब भी घर से कॉलेज जाना होता था, तब 2-3 किमी पैदल चलकर जाना और आना। शाम को घर आने के बाद भी कोई थकान नहीं। होगी भी क्यों… मौसम ही इतना सुहाना होता।
और छठ… अपने घर में नहीं होती थी पूजा… पर घर में तो होती थी। पड़ोस वाली अन्टी जब गेंहू सुखाती तो मां हमें डांटती कि उधर मत जा, छठ का गेंहू सुख रहा है। फिर शाम वाला अर्घ्य… बुढी गंडक का किनारा… हल्की – हल्की पड़ रही सर्दी और पटाखे। नदी के घाट पर जब पटाखे फूटते है… तो दूर से सुनकर ऐसा लगता है जैसे हांडी के अंदर किसी ने पटाखे रखकर फोड़ा है। मैं कभी भी भोर में नहीं जागती हूं पर भोर घाट वाले दिन मां बस एक बार बुलाती और आँखें मलते हुए मैं उठ बैठती। भोर वाले अर्घ्य के लिए अंधेरा रहते हुए ही घर से निकलना… साल में शायद वो एक दिन होता था, जब सूरज को उगते हुए देखती थी। सूरज निकलने के बाद गंडक में छपछप करना और Naturally गरम पानी का वो अहसास… फिर आता था the best part of chhath… ठेकुआ…. Missing everything.

ओह बताना तो भूल ही गयी… Sir के घर से खरना वाली शाम को जब प्रसाद आता था… उसमें मेरी फेवरिट होती थी लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी और गुड़ वाली खीर। Ah…heaven. आज भी वो taste ढूंढती हूं… पर कहीं मिलती ही नहीं। तस्वीर 8 साल पुरानी है जब चकिया गयी थी ।

(फेसबुक से साभार ली गयी पोस्ट। मौमिता पत्रकार हैं और कई वर्षों से हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं)

छठ पूजा विशेष – महापर्व पर विशेष महत्व रखते हैं यह प्रसाद

 आस्था के महापर्व छठ में प्राकृतिक वस्तुओं का विशेष महत्व है. छठ पूजा के प्रसाद में प्राकृतिक वस्तुओं, मौसमी फल चढ़ाए जाते हैं। इन्हें बहुत शुभ माना जाता है – 

 महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो चुकी । लोक आस्था का पर्व का आज पहला दिन है और यह चार दिन चलेगा । पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन शाम में सूर्य अर्घ्य से चौथे दिन सुबह अर्घ्य पर समापन होता है । छठ पूजा में प्रसाद और अलग-अलग फलों को चढ़ाने की मान्यता है । माना जाता है कि छठी मईया को ये सारे फल बहुत ज्यादा पसंद है । इनका भोग लगाने से मईया सबसे ज्यादा प्रसन्न होगी । आइए जानते हैं इन फलों के बारे में –

ठेकुआ

छठ पूजा में कई प्रसाद चढ़ाए जाते हैं लेकिन उसमें सबसे मुख्य ठेकुए का प्रसाद होता है । इसे गुड़ और आटे से बनाया जाता है । छठ की पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है । छठ के साथ सर्दी की शुरुआत होने लगती है । ऐसे में सेहत को ठीक रखने के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद होता है ।

केला

केला छठी मईया को बहुत पसंद है । माना जाता है कि केला भगवान विष्णु का भी प्रिय फल है । इसमें विष्णुजी वास करते हैं । केला शुद्ध फल माना जाता है । छठी मईया को प्रसन्न करने के लिए लोग कच्चा केला भी चढ़ाते हैं । पूजा में कच्चे केले को घर लाकर पकाया जाता है ताकि फल जूठा न हो जाये।

डाभ नींबू

डाभ नींबू सामान्य नींबू से बड़ा होता है । इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है । इसका आकार बहुत बड़ा होता है, जिस कारण पशु-पक्षी खा नहीं पाते हैं । छठी मईया को प्रसाद के रूप में यह नींबू भी चढ़ाना चाहिए ।

नारियल

छठ के त्योहार में नारियल चढ़ाने का महत्व है । छठ पर्व में पवित्रता का बहुत महत्व है । नारियल चढ़ाने से घर में लक्ष्मी आती है । कुछ लोग नारियल चढ़ाने की मनौती मांगते हैं । कुछ के डाले में कई नारियल होते हैं ।

गन्ना

छठ पूजा में नारियल की तरह गन्ने का भी महत्व है । छठ पूजा में गन्ने से बने गुड़ का इस्तेमाल भी प्रसाद में किया जाता है । मान्यता है कि छठी मईया घर में सुख-समृद्धि लाती है. छठी मईया को गन्ना बहुत प्रिय है ।

सुथनी

सुथनी मिट्टी से निकलता है, इसलिए इसे शुद्ध माना जाता है । सुथनी का इस्तेमाल छठ पूजा में होता है । इसमें कई औषधीय गुण होते हैं । सुथनी खाने में शकरकंदी की तरह होता है । यह फल बहुत शुद्ध माना जाता है इसलिए छठ पूजा में इस्तेमाल होता है ।

सुपारी
हिंदू धर्म की किसी भी पूजा में सुपारी का खास महत्व है । किसी भी पूजा का संकल्प बिना पान सुपारी नहीं होता है. सुपारी पर देवी लक्ष्मी का प्रभाव माना जाता है ।

सिंघाड़ा

पानी में रहने के कारण जल सिंघाड़ा सख्त हो जाता है, इसलिए पशु-पक्षी जूठा नहीं कर पाते है । यह लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है । साथ ही इस फल में बहुत से औषधीय गुण मौजूद होते हैं ।

छठ पूजा विशेष – बिहार का सीताचरण मंदिर, जहाँ हैं देवी सीता के चरण चिह्न

देवी सीता ने भी किया था छठ

वाल्मीकि व आनंद रामायण के साथ मुंगेर गजेटियर में भी है इसका उल्‍लेख

लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है। 28 अक्टूबर को नहाय-खाय व 29 को खरना है। 30 को संध्याकालीन अर्घ्य है और 31 अक्टूबर को सुबह का अर्घ्य है। इस महापर्व की शुरुआत मुंगेर की धरती से हुई थी। लंका से विजयी प्राप्त कर लौटने के समय माता सीता भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के साथ मुंगेर में रुकी थीं। यहां माता सीता ने महापर्व छठ का अनुष्ठान किया था। इसका वर्णन वाल्मीकि व आनंद रामायण में भी है। माता सीता के आज भी पवित्र चरण चिह्न मौजूद हैं। अब यह स्थान सीताचरण (जाफर नगर) के नाम से जाना जाता है। यहां मंदिर का निर्माण 1974 में हुआ है।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब भगवान राम वनवास के लिए निकले थे, तब वे मां सीता और लक्ष्मण के साथ स्थानीय मुद्गल ऋषि के आश्रम आए थे। उस वक्त मां सीता ने गंगा मां से वनवास काल सकुशल बीत जाने की प्रार्थना की थी। वनवास व लंका विजय के बाद भगवान राम व मां सीता फिर से मुद्गल ऋषि के आश्रम आए थे। वहां ऋषि ने माता सीता को सूर्य उपासना की सलाह दी थी। उन्हीं के कहने पर मां सीता ने वहीं गंगा नदी में एक टीले पर छठ व्रत किया था। माता सीता ने (वर्तमान) सीता कुंड में स्नान भी किया था।

कैसे पहुंचे मंदिर

सीताचरण मंदिर जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा
गर्मी के दिनों में गंगा में पानी कम होने की वजह से पानी नहीं होता है। ऐसे में जाफरनगर से पैदल पहुंच सकते हैं।
हर वर्ष सात से आठ माह यह मंदिर पानी में डूबा रहता है। दूसरे रास्ते से जाना चाहे तो करीब सड़क मार्ग से बेगूसराय जिले के बलिया होते हुए रास्ता है।
मुंगेर गजेटियर में भी उल्लेख
सीताचरण मंदिर गंगा के बीच एक शिलाखंड पर स्थित है। इस शिलाखंड पर चरणों के निशान है, इसे माता सीता का चरण माना जाता है।दोनों स्थानों के चरण चिन्ह के अग्रभाग में चक्र के निशान हैं। इसका उल्लेख 1926 में प्रकाशित मुंगेर गजेटियर में भी किया गया है। सीता चरण की दूरी कष्टहरनी घाट से नजदीक है। मुंगेर किला से से करीब दो मील की दूरी पर गंगा बीच स्थित है। गजेटियर के अनुसार पत्थर में दो चरणों का निशान है, जिसे सीता मां का चरण माना जाता है। यह पत्थर 250 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। यह जनपद पहले ऋषि मुद्गल के नाम पर मुद्गलपुर था। बाद में इसी के अपभ्रंश का नाम मुंगेर पड़ा।

 

छठ पूजा विशेष – भगवान विश्वकर्मा ने नौ लाख वर्ष पूर्व देव सूर्य मंदिर का किया निर्माण

देश का ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर बिहार की विरासत है। मंदिर के इतिहास पर नजर डालें तो मंदिर का निर्माण नागर शैली में हुआ है। काले पत्थरों को तरासकर मंदिर का निर्माण कराया गया है। देश में भगवान सूर्य के कई प्रख्यात मंदिर हैं परंतु देव में छठ करने का अलग महत्व है। मंदिर को लेकर कई किंवदंती है। औरंगाबाद से 18 किलोमीटर दूर देव सूर्य मंदिर करीब 100 फीट ऊंचा है। मान्यता है कि मंदिर का निर्माण त्रेता युग में नौ लाख वर्ष पहले भगवान विश्वकर्मा ने स्वयं किया था। मंदिर के मुख्य पुजारी सच्चिदानंद पाठक मंदिर को त्रेतायुगीन बताते हैं। मंदिर विश्व धरोहर में शामिल होने के कतार में है।
सूर्यकुंड तालाब है कुष्ठ निवारक
त्रेतायुग में राजा एल थे। वे इलाहाबाद के राजा थे। जंगल में शिकार खेलते देव पहुंचे। शिकार खेलने के दौरान राजा को प्यास लगी। देव स्थित तालाब का जल ग्रहण किया। राजा कुष्ठ रोग से ग्रसित थे। राजा के हाथ में जहां-जहां जल का स्पर्श हुआ वहां का कुष्ठ ठीक हो गया था। राजा गड्ढे में कूद गए जिस कारण उनके शरीर का कुष्ठ रोग ठीक हो गया। रात में जब राजा विश्राम कर रहे थे तभी सपना आया कि जिस गड्ढा में उसने स्नान किया था उस गड्ढा के अंदर तीन मूर्ति दबे पड़े हैं। राजा ने जब गड्ढा खोदा तो ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की मूर्ति मिली जिसे मंदिर में स्थापित किया। इस सूर्यकुंड तालाब को कुष्ठ निवारक तालाब कहा जाता है।
तीन स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान सूर्य
देव में छठ करने का अलग महत्व है। यहां भगवान सूर्य तीन स्वरूपों में विराजमान हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश के रूप में है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा प्राचीन है। सर्वाधिक आकर्षक भाग गर्भगृह के उपर बना गुंबद है जिस पर चढ़ पाना असंभव है। गर्भगृह के मुख्य द्वार पर बाईं ओर भगवान सूर्य की प्रतिमा और दाईं ओर भगवान शंकर की गोद में बैठे मां पार्वती की प्रतिमा है। ऐसी प्रतिमा सूर्य के अन्य मंदिरों में नहीं देखा गया। गर्भगृह में रथ पर बैठे भगवान सूर्य की अद्भुत प्रतिमा है। मंदिर के मुख्य द्वारा पर रथ पर बैठे भगवान सूर्य की प्रतिमा आकर्षक है।

पश्चिमाभिमुखी है मंदिर का मुख्य द्वार
देशभर में स्थित सूर्य मंदिरों का मुख्य द्वार पूरब होता है परंतु देव सूर्य मंदिर का द्वार पिश्चमाभिमुख है। कहा जाता है कि औरंगजेब अपने शासनकाल में अनेक मूर्तियों को तोड़ते हुए देव पहुंचा। मंदिर तोड़ने की योजना बना रहा था तभी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने ऐसा करने से मना किया परंतु वह इससे सहमत नहीं हुआ। औरंगजेब ने कहा कि अगर तुम्हारे देवता में इतनी ही शक्ति है तो मंदिर का द्वार पूरब से पश्चिम हो जाए हम इस मंदिर को छोड़ देंगे। ऐसा ही हुआ। सुबह में लोगों ने देखा तो मंदिर का प्रवेश द्वार पूरब से पश्चिम हो गया था।

देव में माता अदिति ने की थी पूजा
देवासुर संग्राम में जब असुरों के हाथों देवता हार गए थे तब देव माता अदिति ने तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति के लिए देवारण्य में छठी मैया की अराधना की थी। प्रसन्न होकर छठी मइया ने उन्हें सर्वगुण संपन्न तेजस्वी पुत्र होने का वरदान दिया था। इसके बाद अदिति के पुत्र त्रिदेव रूपेण आदित्य भगवान जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी। कहते हैं कि उस समय सेना षष्ठी देवी के नाम पर इस धाम का नाम देव हो गया और छठ का चलन प्रारंभ हुआ।

स्नान के बाद चंदन लगाते हैं भगवान सूर्य

देव सूर्य मंदिर में विराजमान भगवान सूर्य प्रत्येक दिन स्नान कर चंदन लगाते हैं। नया वस्त्र धारण करते हैं। आदिकाल से यह परंपरा चलती आ रही है। प्रत्येक दिन सुबह चार बजे भगवान को घंटी बजाकर जगाया जाता है। जब भगवान जग जाते हैं तो भगवान स्नान करते हैं। भगवान के ललाट पर चंदन लगाते हैं। फूल-माला चढ़ाने के बाद खुश होने के लिए आरती दिखाई जाती हैं। भगवान को आदित्य हृदय स्रोत का पाठ सुनाया जाता है। भगवान को तैयार होने में 45 मिनट का समय लगता है। जब भगवान तैयार हो जाते हैं तो पांच बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाते हैं। रात नौ बजे तक भगवान श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के आसन पर विराजमान रहते हैं। रात नौ के बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाता है।

श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़
कार्तिक एवं चैत छठ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु व्रत करने पहुंचते हैं। छोटा सा कस्बा भक्तों की संख्या से पट जाता है। यहां लाखों श्रद्धालु छठ करने झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छतीसगढ़, महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों से आते हैं। मान्यता है कि जो भक्त यहां भगवान सूर्य की आराधना करते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

(साभार – दैनिक जागरण)

शुभजिता दीपोत्सव – पटाखे चलाएं मगर सावधानी से

दीपावली हर किसी को खुशियां, मस्ती और जश्न मनाने के ढेरों मौके देती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों से त्योहार की सारी खुशियों पर नजर लग जाती है। कई बच्चे दौड़-भाग में गिर जाते हैं, जिससे हाथों-पैरों में चोट लग जाती है। कुछ बच्चे बड़े-बड़े बम, रॉकेट बिना बड़ों की उपस्थिति में जलाने लगते हैं, जिससे हाथ-पैर जलने की संभावना बढ़ जाती है। दिवाली के दिन इस तरह की दुर्घटनाएं आम हैं। ऐसे में पटाखे जलाते समय जरूरी है कुछ सेफ्टी टिप्स और फर्स्ट एड के बारे में जान लेना, ताकि समय रहते सही उपचार

हाथ-पैर जलने पर क्या करें
बच्चों के हाथ-पैर यदि पटाखे जलाते समय जल जाएं, तो 10 मिनट तक नल के नीचे हाथ-पैर पर पानी डालें। इससे जलन कम होगी।त्वचा को ठंडक मिलेगी।
जले हुए जगह को कपड़े या तौलिए से रगड़ें नहीं, बल्कि उसके ऊपर जल्दी से कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। इससे जली हुई त्वचा को आराम मिल जाएगा।
उसके बाद मेडिकल पट्टी से जली हुई त्वचा को कवर कर दें, ताकि धूल-मिट्टी घाव पर ना चिपके। घाव खुला छोड़ने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
यदि ज्यादा जल गया है, तो डॉक्टर से जरूर मिल लें
हो सकता है जलने पर डॉक्टर टेटनस का इंजेक्शन लगाने की सलाह दे। इससे शरीर में संक्रमण नहीं फैलता।

हाथ-पैर जलने पर क्या ना करें
जलने पर बर्फ ना लगाएं। इससे त्वचा छिल सकती है।
कुछ लोग घरेलू उपचार में जले हुए स्थान पर टूथपेस्ट लगाने के लिए कहते हैं, आप भूलकर भी ऐसा ना करें।
त्वचा पर छाले हो जाएं, तो उन्हें नाखून से छेड़ें नहीं, इससे जलन होने के साथ ही इंफेक्शन भी हो सकता है।

शुभजिता दीपोत्सव – देवी लक्ष्मी के साथ गणपति और सरस्वती की पूजा

 दीपावली का पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, सोमवार को है। इस पर्व से जुड़ी कई परंपराएं पुरातन समय से चली आ रही है। हालांकि इन परंपराओं में आंशिक परिवर्तन जरूर आया है, लेकिन फिर ये आज भी अपना अस्तित्व बचाए हुए है। आज हम आपको दीपावली से जुड़ी कुछ ऐसी ही परंपराओं के बारे में बता रहे हैं और उनमें छिपे कारणों को भी.

देवी लक्ष्मी के साथ गणपति और सरस्वती की पूजा क्यों?
दीपावली पर देवी लक्ष्मी के साथ बुद्धि के देवता भगवान श्रीगणेश और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा भी जरूर की जाती है। कारण ये है कि जब देवी लक्ष्मी धन लेकर आए तो उसे संभालने का ज्ञान भी हमारे पास होना चाहिए, ये ज्ञान हमें देवी सरस्वती से प्राप्त होता है और बुद्धि के उपयोग से उसे निवेश करना भी हमें आना चाहिए। ये बुद्धि हमें श्रीगणेश प्रदान करते हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और सरस्वती का विधान बनाया गया।

क्यों देवी लक्ष्मी को चढ़ाते हैं खील?
दीपावली पूजा में देवी लक्ष्मी को खील यानी धान का लावा विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। खील चावल से बनती है और उत्तर भारत का प्रमुख अन्न भी है। फसल के रूप में इसे देवी लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। शुक्र ग्रह का प्रमुख धान्य भी चावल ही होता है। शुक्र ग्रह से शुभ फल पाने के लिए भी देवी लक्ष्मी को खील का भोग लगाया जाता है।

क्यों करते हैं दीपदान?
दीपावली के पांच दिनों में दीपदान की परंपरा भी प्रमुख है। इसके पीछे कारण है कि हम प्रकृति के निकट जाएं और उसे समझें। नदी का किनारा पितरों का स्थान माना गया है। यहां दीपक लगाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा हम पर बनी रहती है। पवित्र नदियों या सरोवर में दीपदान करने से अशुभ ग्रह भी शांत होते हैं और हमें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

क्यों करते हैं झाड़ू की पूजा?
दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान झाड़ू की पूजा भी जरूर की जाती है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण है। झाड़ू से ही हम सुबह-शाम अपने घर को साफ करते हैं और गंदगी को बाहर निकालते हैं। झाड़ू से ही हमारे घर में साफ-सफाई बनी रहती है। जो वस्तु हमारे घर को साफ करने में सहायक होती है, दीपावली पर उसकी पूजा कर उसे धन्यवाद प्रेषित किया जाता है।