खजूर और मेवे के लड्डू
सामग्री – 1 कप खजूर, ½ कप बादाम, ½ कप काजू , ¼ कप पिस्ता, 1 टेबलस्पून घी ½ टीस्पून इलायची पाउडर ।
विधि – सभी मेवों को दरदरा पीस लें। इसके बाद खजूर को बारीक काटकर मिक्स करें। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और खजूर को 2-3 मिनट भूनें। खजूर को अच्छी तरह से भूनने के बाद अब उसमें पिसे हुए मेवे और इलायची डालें। सबसे आखिर में इस मिश्रण को ठंडा करें और लड्डू बना लें। ध्यान रखें कि इन लड्डुओं को हमेशा एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रखना है।
नारियल और गुड़ की बर्फी
सामग्री – 2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, 1 कप गुड़, 1 टेबलस्पून घी, ½ टीस्पून इलायची पाउडर, काजू-बादाम ।
विधि – नारियल और गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में घी गर्म करें, नारियल डालकर 2 मिनट भूनें। इसके बाद अब गुड़ डालें और धीमी आंच पर पकाएं।इसके बाद जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें। अब थाली में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं। ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें और गार्निश करें। चाहें तो इसके ऊपर से सजाने के लिए और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल सकते हैं।




