Sunday, November 1, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

उपनिवेशवाद से तौबा कर 200 साल बाद ब्रिटेन मांगेगा दुनिया से माफी

-मुआवजा देने से इनकार

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम कॉमनवेल्थ समिट में शामिल होने से पहले ने ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस ऐतिहासिक अन्याय के लिए खुले मन से माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार स्लेव ट्रेड में ब्रिटेन की ऐतिहासिक भूमिका के लिए माफी मांगने को तैयार है । हालांकि उन्होंने आर्थिक मुआवजे की संभावना को खारिज कर दिया है । बर्नहम ने शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को द गार्डियन में एक आर्टिकल में लिखा कि वे स्लेव ट्रेड के लिए भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने के लिए तैयार है । ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उन लोगों के दर्द का एहसास है, जिन्होंने गुलामी और उससे जुड़ी क्रूरता को सहन किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि अतीत में किए गए अत्याचारों के निशान आज भी पूरी तरह मिटे नहीं हैं। बर्नहैम के मुताबिक, मुआवजा बांटना इस समस्या का उचित समाधान नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि एक अन्याय के बदले दूसरे प्रकार का अन्याय करना सही नहीं होगा।

किंग चार्ल्स ने भी गुलामी के इतिहास का किया जिक्र

एंडी बर्नहैम का यह बयान ऐसे समय आया है, जब किंग चार्ल्स कैरेबियाई देशों के दौरे पर हैं। बहामास में अपने दौरे के दौरान उन्होंने गुलामी के इतिहास का उल्लेख किया और ब्रिटिश शासनकाल में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। ब्रिटेन की ओर से इस मुद्दे पर अब तक औपचारिक माफी नहीं मांगी गई है। हालांकि, दास व्यापार के ऐतिहासिक प्रभाव और इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इस विषय पर चर्चा तेज हुई है। ब्रिटेन यह स्वीकार करता है कि ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार से देश को आर्थिक लाभ हुआ था। साथ ही, उसका यह भी कहना है कि बाद में इस व्यापार को समाप्त करने में ब्रिटेन ने भूमिका निभाई। वर्ष 1833 में ब्रिटिश संसद ने गुलामी को गैरकानूनी घोषित करने के लिए कानून पारित किया था। हालांकि, गुलामी को गैरकानूनी घोषित करने के बावजूद ब्रिटेन ने दूसरे देशों पर अपना औपनिवेशिक शासन जारी रखा और वहां के संसाधनों का दोहन करता रहा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news