Tuesday, April 14, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नरेश सक्सेना कर्तृत्व समग्र सम्मान व दिव्या विजय को युवा पुरस्कार 

भारतीय भाषा परिषद द्वारा आठ भारतीय भाषाओं
के ‘कर्तृत्व समग्र सम्मान’ और ‘युवा पुरस्कार’ घोषित

कोलकाता । भारतीय भाषा परिषद ने आज हर साल दिया जाने वाला एक-एक लाख के चार कर्तृत्व समग्र सम्मान तथा इक्यावन हजार के चार युवा पुरस्कार घोषित किए। परिषद की अध्यक्ष डॉ. कुसुम खेमानी ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना को उनकी कृतियों की गुणवत्ता, नए सौंदर्यबोध और सामाजिक जागरूकता के लिए भारतीय भाषा परिषद द्वारा एक लाख की राशि का हिंदी का कर्तृत्व समग्र सम्मान प्रदान किया जाएगा। दिव्या विजय को उनकी अनोखी कथाभाषा, प्रयोगधर्मिता और साहित्य को गहन सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए इक्यावन हजार की राशि का हिंदी का युवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इनके साथ ही तीन अन्य भारतीय भाषाओं के कर्तृत्व समग्र सम्मान कन्नड़ की वरिष्ठ लेखिका वैदेही, उर्दू के रचनाकार और आलोचक अनीस अशफाक, असमिया रचनाकार दीपक कुमार बरकाकाती को दिया जाएगा। युवा पुरस्कार हिंदी के अलावा गुजराती के अजय सोनी, बांग्ला के पीयूष सरकार और मलयालम की जिन्शा गंगा को प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार भारतीय भाषाओं के बीच सद्भाव और उनके प्रति सम्मान स्वरूप हर साल प्रदान किए जाते हैं।
भारतीय भाषा परिषद के निदेशक डॉ.शंभुनाथ ने कहा कि ये सभी पुरस्कार आगामी 1 मई को परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सभागार में प्रदान किए जाएंगे। परिषद के इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए प्रति वर्ष विभिन्न राष्ट्रीय भाषाओं से बारी-बारी से चार-चार लेखक चुने जाते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news