Tuesday, August 26, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

केरल में 1500 शेफ ने दुनिया का सबसे लंबा केक बनाया, चीन को पीछे छोड़ा

त्रिसूर : केरल में बुधवार को दुनिया का सबसे लंबा केक बनाने का रिकॉर्ड बना। 6.5 किमी लंबे केक को 1500 से ज्यादा बेकर और शेफ ने मिलकर तैयार किया। इस वेनिला केक का वजन करीब 27 हजार किग्रा था। यह चार इंच (10 सेंटीमीटर) मोटा और चौड़ा था।
हजारों टेबल और डेस्क को जोड़कर उन पर इस केक को बनाया गया। इस दौरान बेकर और शेफ सफेद टी शर्ट और एप्रिन पहने हुए थे। इस बनाने में करीब 4 घंटे का वक्त लगा। करीब 12 हजार किग्रा शक्कर और आटे का इस्तेमाल किया गया। इस इवेंट के हजारों लोग गवाह बने।
गिनीज बुक में नाम दर्ज होगा
इस केक को बेकर्स एसोसिएशन केरल (बेक) ने बनाया। बेक के सचिव नौशाद ने कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने केक की लंबाई को नापा है और यह करीब 6500 मीटर लंबा था, लेकिन उन्होंने अभी इसका प्रमाणपत्र नहीं दिया है। हमें विश्वास है कि यह गिनीज बुक में रिकॉर्ड्स बनाएगा।
चीन का रिकॉर्ड टूट सकता है
नौशाद ने बताया कि यह केक चीन का रिकॉर्ड तोड़ देगा। 2018 में चीन में 3.2 किमी लंबा फ्रूटकेक बनाया गया था। जिसे चाइनीज बेकर्स इन जिझी ने बनाया था। हमारा यह प्रयास दुनिया को हमारे कौशल को दिखाता है। हमने इसे बनाते समय इसके स्वाद, क्वालिटी और स्वच्छता को बरकरार रखा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news