Tuesday, August 26, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सीआरपीएफ जवानों ने गर्भवती को जंगल में 6 किमी चलकर पहुँचाया अस्पताल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित घने जंगल में गर्भवती के लिए सीआरपीएफ जवान देवदूत साबित हुए। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को जवानों ने चारपाई पर लेटाया और कांधे पर उठाकर 6 किलोमीटर चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ हैं। बीजापुर जिले के पडेडा गांव के जंगल में सीआरपीएफ टीम रोजाना की तरह पेट्रोलिंग पर थी। गांव के लोगों ने कमांडर अविनाश राय को बूंदी नाम की महिला के बीमार होने की जानकारी दी। बिना समय गंवाए वह महिला के घर पहुंचे तो उसकी हालत काफी खराब थी। वह प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। जंगली इलाका और सड़कें न होने के कारण इस इलाके में वाहन की कोई व्यवस्था नहीं रहती है। आसपास भी इलाज के प्रबंध नहीं हैं। ऐसे में जवानों ने खुद ही महिला की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने चारपाई पर महिला को लेटाया और सड़क की तरफ चल दिए, जो गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर थी। जंगल का ऊबड़-खाबड़ रास्ता तय कर जवानों ने महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news