स्टॉकहोम : साहित्य का 2018 का नोबेल पुरस्कार पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक और 2019 के लिए नोबेल पुरस्कार ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को दिया जाएगा। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ओल्गा तोकारजुक को उन्हें सीमाओं के आर-पार जीवन के एक रूप को दर्शाने की काल्पनिकता के लिए यह सम्मान मिलेगा। ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके को ‘मानवीय अनुभव की परिधि और विशिष्टता को भाषाई सरलता के जरिए खोजने के महत्वपूर्ण कार्य के लिए’ 2019 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। ओल्गा का जन्म 1962 में पोलैंड में हुआ था। उन्होंने 1993 में पहला उपन्यास ‘द जर्नी ऑफ द बुक-पीपुल’ लिखा। 2014 में प्रकाशित अपने ऐतिहासिक उपन्यास ‘द बुक ऑफ जैकब’ में मानवीय समझ से प्राय: परे विषयों को प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता प्रदर्शित की है। ओल्गा का तीसरा उपन्यास ‘प्रीमेवल एंड अदर टाइम्स’ (अंग्रेजी अनुवाद, 2010) में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास 1989 के बाद पॉलिश साहित्य के लिए नया उदाहरण पेश किया था। पीटर हैंडके का जन्म दक्षिण ऑस्ट्रिया के कार्नटन में 1942 ई. में हुआ था। उन्होंने 1966 में उपन्यास ‘डाई हॉर्निसन’ से लेखकीय जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1969 में ‘ऑफेंडिंग द ऑडिएंस’ नामक उपन्यास लिखा।
पोलैंड की लेखिका ओल्गा और ऑस्ट्रिया के लेखक पीटर हैंडके को साहित्य का नोबेल
Comments are closed.





Great
Thanks for sharing
fitness band online