Saturday, December 20, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

फेसबुक ने रूस-ईरान से जुड़े 652 अकाउंट हटाये, ट्विटर ने 284 अकाउंट बंद किये

सैन फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने भ्रामक राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त सैकड़ों अकाउंट, समूहों और पेजों की पहचान करके उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। ये अकाउंट और पेज ईरान और रूस से जुड़े हैं। फेसबुक ने कहा कि उसने रूस और ईरान से जुड़े 652 पेजों, समूहों और अकाउंट को “अनुचित गतिविधियों” के लिये अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। इसमें राजनीतिक सामग्री साझा करना भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि फेसबुक 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने के लिये रूसी एजेंटों द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर अभियान चलाने की बात सामने आने के बाद अपनी नीतियों को मजबूत करने में जुटा है। इसी प्रकार, अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क भी भ्रामक राजनीतिक अभियानों के खिलाफ सक्रिय कदम उठा रहे हैं। फेसबुक के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी गड़बड़ी में लिप्त रहने पर 284 अकाउंट बंद करने की जानकारी दी है। इनमें से कई अकाउंट ईरान में बनाये गये हैं। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा कि सामग्री की समीक्षा अभी पूरी नहीं हुयी है और ये भी बताने से मना किया इन अकाउंट से किस तरह का काम किया गया है। हालांकि, उसने इसकी सूचना अमेरिका और ब्रिटेन सरकार को दे दी है। साथ ही ईरान पर प्रतिबंध के मद्देनजर इसकी जानकारी अमेरिका के वित्त और विदेश विभाग को भी दी गयी है। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “बहुत कुछ है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। लोगों के साथ-साथ देश भी हर संभव तरीके से सेवाओं का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं।”

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news