Friday, April 17, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

स्पेन में बाढ़ पीड़ितों के लिए नडाल ने दान किए 8 करोड़ रुपये 

टेनिस स्टार राफेल नडाल ने गुरुवार को स्पेन के मलोर्का बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 8 करोड़ रुपए (1.15 मिलियन डॉलर) दान में दिए हैं। इसी साल नौ अक्टूबर को मलोर्का द्वीप में बाढ़ आई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। 17 बार ग्रैंडस्लेम विजेता नडाल ने पीड़ितों की सहायता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। साथ ही उनके लिए एक एकेडमी भी खोली है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, “हम उनके स्नेह और मानवता के बारे में जानते हैं। यह उनकी प्रतिभा और उन्हें मिले रिजल्ट के समान है। उन्होंने इसे टेनिस कोर्ट और उससे बाहर भी दिखाया है।”
प्रशासन ने कहा, “नडाल आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक प्रदर्शनी मैच में आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने पीड़ितों के लिए दान किया।” नडाल के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन 7 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन दाएं पैर की एड़ी में चोट के कारण वे नहीं पहुंच सके। उन्होंने नवंबर के पहले सप्ताह में सर्जरी करवाई थी, जो अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news