वॉट्सऐप में आया नया फीचर, किसी भी स्टेटस को म्यूट और हाइड कर पाएंगे

वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में नया अपडेट आया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स स्टेटस को हाइड कर पाएंगे। वॉट्सऐप को अपडेट करने पर ये फीचर भी फीचर अपडेट हो जाएगा। इससे सारे म्यूटेड अपडेट्स खुद ही छिप जाएंगे और दिखाई देना बंद हो जाएंगे। म्यूटेड अपडेट्स टैब में एक ऐरो बना दिख रहा है, इस पर टैप करने के बाद ही आप ये म्यूट किए गए अपडेट्स देख पाएंगे।
वॉट्सऐप करना होगा अपडेट – स्टेटस म्यूटेज फीचर वॉट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.19.260 में आया है। यदि आप बीटा यूजर नहीं हैं तब आपको इस फीचर का फायदा नहीं मिलेगा। यूजर लेटेस्ट APK फाइल की मदद से भी इस फीचर का फायदा ले सकते हैं। वॉट्सऐप को मिलने वाले अपडेट्स और फीचर्स ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने भी इस फीचर को सुनिश्चित किया है। यदि आप बीटा वर्जन इस्तेमाल  रहे हैं लेकिन ये फीचर नहीं मिल रहा है, तब ये जल्द ही अपडेट हो जाएगा।
ऐसे दिखेंगे हिडन स्टेटस – एक बार इस फीचर के अनेबल होने पर सभी म्यूटेड अपडेट्स अपने आप छुप जाएंगे और दिखाई नहीं देंगे। म्यूटेड अपडेट्स टैब में एक ऐरो बना दिख रहा है, इस पर टैप करने के बाद ही आप ये म्यूट किए गए अपडेट्स देख पाएंगे। अभी ऐप में म्यूटेड स्टेटस सबसे नीचे दिखते हैं और पूरी तरह हाइड नहीं होते। अब जरूरत पड़ने पर डाउन ऐरो पर टैप करके म्यूटेड स्टेटस देखे जा सकेंगे और इसी तरह अप-ऐरो पर टैप करके इन्हें दोबारा हाइड भी किया जा सकेगा।
जिस स्टेटस को म्यूट करना है उस पर लंबा टैब करें।
अब नई विंडो खुलेगी जिसमें म्यूट का ऑप्शन होगा। इसके सिलेक्ट कर लें।
अनम्यूट करने के लिए एक बार फिर कॉन्टैक्ट पर टैब करें।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।