Thursday, August 27, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

रक्षाबंधन पर पौष्टिक हो मिठास

डेट्स रोल

सामग्री – 1 कप बीज निकाले हुए खजूर , ¼ कप बादाम – ,¼ कप काजू, ¼ कप अखरोट, 2 टेबलस्पून नारियल का बुरादा, ½ टीस्पून इलायची पाउडर,1 टेबलस्पून तिल

विधि – खजूर बहुत सख्त हों तो उन्हें 5-10 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर अच्छी तरह सुखा लें। बादाम, काजू और अखरोट को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब खजूर डालकर दोबारा ब्लेंड करें। मिश्रण चिपचिपा होकर एक साथ आने लगे तो मिक्सर बंद कर दें। इसमें इलायची पाउडर और नारियल का बुरादा मिलाएं। मिश्रण को प्लेट पर निकालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं। इसे रोल का आकार दें और ऊपर से तिल या नारियल लगाएं। 10 मिनट फ्रिज में रखकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

मखाना लड्डू

सामग्री -1 चम्मच मखाने, 2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली, आधा कप पिसा हुआ गुड़, 2 बड़े चम्मच घी, 15-20 काजू, 10-15 बादाम, 10-15 पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज, 1 छोटा चम्मच तिल के बीज, 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल, 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज
विधि – मखाने से लड्डू बनाने के लिए एक पैन में गुड़ डालकर चाशनी बनाएं। अब दूसरे पैन में घी डालकर मखाने को रोस्ट कर लें और सुनहरा होने पर गैस बंद कर दें। पैन से मखाने निकालकर दूसरे सामग्री को भून लें जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, अलसी, तिल, नारियल, मूंगफली और कद्दू के बीजडालकर भून लें। सभी को क्रश कर लें या मिक्सी में दरदरा क्रश कर लें। लड्डू बनाने के लिए मिश्रण बना लें, इसके लिए एक बड़े बाउल में मखाना और दूसरे नट्स को मिक्स करें फिर उसमें गुड़ की चाशनी डालकर सभी के साथ मिला लें, ताकि लड्डू अच्छे से बना पाएं। मिश्रण और चाशनी को मिक्स करने के बाद हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लड्डू को ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर इसका सेवन करें।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news