Wednesday, March 18, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

यूएई ने प्रदान किया प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अबुधाबी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका के निभाने लिए शनिवार को इस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया गया। इससे पहले विश्व के कई नेता इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं, जिनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एवं चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शामिल हैं। इस सम्मान के लिये मोदी ने यूएई सरकार का शुक्रिया अदा किया और इस सम्मान को 1.3 अरब भारतीयों के कौशल और क्षमताओं को समर्पित किया।
अबुधाबी में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी को अबु धाबी के इस सम्मान से नवाजा गया। इस पुरस्कार का नामकरण यूएई के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है।बाद में मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ समय पहले ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित होने पर कृतज्ञ हूं। यह पुरस्कार एक व्यक्ति को नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा और 130 करोड़ भारतीयों को समर्पित है। इस सम्मान के लिये मैं यूएई सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं।’’ मोदी की यूएई की यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि इस पुरस्कार का नामकरण यूएई के संस्थापक शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान के नाम पर किया गया है। इसका विशेष महत्व है क्योंकि ‘‘शेख जायेद के जन्मशती वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया जाने वाला है।’’ इसमें कहा गया कि भारत और यूएई के बीच मजबूत, करीबी और बहुआयामी संबंध रहा है जो सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक सूत्रों भी जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे पहले अगस्त 2015 में यूएई की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक भागीदारी भी बढ़ी। यूएई ने अप्रैल में मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की थी। अबुधाबी के वली अहद शहजादा मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने अप्रैल में एक ट्वीट कर बताया, ‘‘भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और व्यापक सामरिक संबंध रहे हैं, जिसमें मेरे अभिन्न मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने इन संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने का काम किया।’’ करीब 60 अरब अमेरिकी डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय कारोबार के साथ यूएई भारत का तीसरा बड़ा कारोबारी सहयोगी है। यह भारत के लिये तेल निर्यात करने वाला चौथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news