मां दुर्गा इसलिए करती हैं शेर की सवारी

शेर की सवारी मां दुर्गा क्यों करती हैं? इस प्रश्न का उत्तर हममे से कई लोग तलाशते होंगे। लेकिन इस प्रश्न का उत्तर छिपा है एक पौराणिक कहानी में, यह कहानी काफी पुरानी है।

बात उस समय की है जब मां पार्वती, शिव को पति रूप में पाने के लिए तप कर रही थीं। उन्होंने कई वर्षों तक तप किया। तब भगवान शिव प्रसन्न हुए और उनका विवाह हुआ। लेकिन समस्या यह थी कि तप के कारण मां पार्वती का शरीर सांवला हो गया।

एक दिन की बात है। शिव ने पार्वती से उपहास में मां पार्वती का काली कहकर संबोधित किया। मां को यह बात ठीक नहीं लगी। और वह पुनः अपने गौर वर्ण को पाने के लिए एक वन में तपस्या के लिए चलीं गईं।

तप करते हुए कई समय बीत गया। एक बार की बात है। उसी जंगल में एक शेर रहता था। उसने माता को खाने के लिए उनके पास आया, लेकिन माता तप में लीन थीं। शेर ने सोचा जब वह तप से जागेंगी तब वह उनका भक्षण करेगा।

वह कई वर्षों तक वहीं बैठा रहा जहां मां पार्वती तप कर रहीं थीं। उनके तप से शिव प्रसन्न हुए और उन्होंने वरदान स्वरूप माता पार्वती को गौर वर्ण प्रदान किया। तब माता पार्वती की दृष्टि उस शेर पर गई, वह शेर काफी वर्षों से वहीं बैठा हुआ था।

माता पार्वती को उस शेर पर दया आ गई और उस शेर को अपनी सवारी के लिए चुना। इसके बाद माता पार्वती एक सरोवर में स्नान के लिए गईं, वहां जैसे ही उन्होंने स्नान किया तो वहां उनके शरीर से माता कौशिकी प्रकट हुईं। जिनका स्वरूप सांवला था।

तो इस तरह मां पार्वती जो की मां दुर्गा का रूप हैं। उन्हें शेर वाहन के रूप में मिला। और उनका सांवला रंग गौर वर्ण में तब्दील हो गया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।