Wednesday, September 10, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना रामायण, बना 7.7 करोड़ दर्शकों का विश्व रिकॉर्ड

मुम्बई : रामानंद सागर के शो रामायण का फिर से प्रसारण कई मायनों में यादगार बन गया है। 33 साल बाद दोबारा डीडी नेशनल पर प्रसारित इस शो ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। यह कारनामा 16 अप्रैल को हुआ, जहां इस शो को 7.7 करोड़ रिकॉर्ड दर्शक मिले।
ट्वीट में लिखा है – विश्व रिकॉर्ड, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण ने दुनियाभर में व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह शो सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। जिसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों ने देखा। गौरतलब है कि रामायण का पुन: प्रसारण 28 मार्च से जनता की विशेष मांग पर किया जा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब रामायण ने कोई नया रिकॉर्ड बनाया है। जब पहली बार टीवी पर यह प्रसारित हुआ था, उस वक्त भी शो ने प्रसिद्धि के कई रिकॉर्ड्स बनाए थे और 33 साल बाद एक बार फिर इतिहास दोहराया जा चुका है। 78 एपिसोड का शो रामायण वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास रचित रामचरितमानस के आधार पर बना है। 1987 से 1988 तक रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो रहा। 2003 तक इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में द मोस्ट वॉच्ड माइथोलॉजिकल सीरियल इन द वर्ल्ड में नाम शामिल रहा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news