Tuesday, September 15, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

एक्जीक्यूटिव पैलेस में दिखा गणेश चतुर्थी पर बप्पा का डबल इंजन  देश

– 11 फीट की प्रतिमा और 3डी वॉल में दिखा विकसित बंगाल का ब्लूप्रिंट

कोलकाता । कोलकाता बागुईहाटी में स्थित एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी एक खास कलात्मक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण थीम “परिवर्तन डबल इंजन सरकार के साथ विकसित बंगाल की ओर” के साथ मनाया । रविवार को इस भव्य मंडप के उद्घाटन अवसर पर दिलीप घोष ( कृषि विपणन राज्य मंत्री, पश्चिम बंगाल सरकार), तरूणज्योति तिवारी, (विधायक), जीतेन्द्र कुमार तिवारी (विधायक), अमित अग्रवाल (प्रोड्यूशर) के साथ कई अन्य गणमान्य प्रतिष्ठित हस्तियाँ इस मौके पर मौजूद थे।

आगामी छह दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का मुख्य आकर्षण मशहूर कलाकार मिंटू पाल द्वारा तैयार किया गया एक शानदार कलात्मक इंस्टॉलेशन है, जिसमें शाही परिवेश में भगवान गणेश की 11 फीट ऊंची  भव्य प्रतिमा है। सफेद कुर्ता और नारंगी पगड़ी पहने भगवान गणेश ज्ञान, जिम्मेदारी, दूरदर्शी नेतृत्व और सुशासन का प्रतीक बनकर मंडप में विराजमान हुए हैं। मंडप में बनाये गये 10 फीट × 10 फीट की 3डी वॉल ‘परिवर्तन’ के सफर की झलकियों को दर्शकों के समक्ष पेश कर रही है। यह इंस्टॉलेशन गत “4 मई से पहले” और “4 मई के बाद” के चुनिंदा मुद्दों और विकास कार्यों की तुलना करते प्रतीत हो है, जो बंगाल के विकास के सफर को एसोसिएशन के नजरिए से दर्शाता है। मंडप के एक हिस्से में “4 मई से पहले” वाले हिस्से में इन निम्न चुनिंदा झलकियों को रखा गया हैं, जिनमें  मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान मची अफरातफरी, आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ‘अभया के लिए न्याय’ को लेकर जारी आंदोलन, बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर सत्ता पक्ष व केंद्र सरकार के बीच खींचतान,  बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी शामिल हैं । “4 मई के बाद” शुरू हुए बदलाव के हिस्से में इन चीजें को दिखाने की कोशिश की गई हैं, जिनमें  नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन का शुरू होना, औद्योगिक क्रांति और नए उद्योगों की शुरुआत,  बुलडोजर कार्रवाई के जरिए अवैध निर्माणों को गिराना इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर इस 3डी प्रस्तुति के माध्यम से एसोसिएशन की तरफ से अपने मंडप में एक ऐसे बंगाल के अपने विजन को आकर्षक ढंग से पेश करने की कोशिश की गयी है, जो अधिक प्रगतिशील, आपस में मेल बंधन, औद्योगिक रूप से विकसित और बेहतर अवसरों से भरपूर है। इस मौके पर एक्जीक्यूटिव पैलेस अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी अंकित अग्रवाल ने कहा कि  हमारी थीम ‘परिवर्तन – डबल इंजन सरकार के साथ विकसित बंगाल की ओर’ के जरिए हमारा मुख्य उद्देश्य चुनौतियों से संभावनाओं तक के सफर को दिखाना है । इस समारोह में कॉम्प्लेक्स के सदस्यों, जिनमें संजीव दुदानी (अध्यक्ष), अंकित अग्रवाल (सचिव), एम पी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) के साथ ही राम अवतार अग्रवाल, मनोज बिनानी, कृष्ण अवतार अग्रवाल, आशीष टेकरीवाल, अरुण कुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन, अमित अग्रवाल, अंकित गुप्ता, ललित डागा, अमन अग्रवाल, शैंकी जैन, मिठू चंदा, गौतम बसाक, बिश्वरूप बसु, अनिंद्य बसु इस आयोजन को सफल सफल बनाने में सक्रिय थे। गणेश चतुर्थी का जश्न आगामी 18 सितंबर तक चलेगा ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news