असम पुलिस के अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

नयी दिल्ली : उल्फा उग्रवादियों से लड़ने में अदम्य साहस और अनुकरणीय नेतृत्व प्रदर्शित करने के लिए असम पुलिस के एक अधिकारी को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। असम के तिनसुकिया जिले में 19 अप्रैल 2013 को उल्फा उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में इंस्पेक्टर लोहित सोनोवाल शहीद हो गये थे। मुठभेड़ में दो उग्रवादी भी मारे गये थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने अदम्य साहस, कर्तव्य के लिए अनुकरणीय समर्पण प्रदर्शित किया और अपने प्राण न्योछावर किये जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।’’

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।