अपर्णा ने फतह की सबसे ऊँची चोटी, सात शिखरों पर तिरंगा फहराने वाली पहली आईपीएस बनीं

लखनऊ : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) देहरादून में तैनात यूपी कॉडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी भी फतह कर ली है। शनिवार को अपर्णा ने 20310 फुट ऊंचे दुनिया के सातवें सबसे ऊंचे शिखर अलास्का के माउंट डेनाली पर तिरंगा और यूपी पुलिस का झंडा फहराया। दुनिया की सात चोटियों पर पहुंचने वाली अपर्णा कुमार देश की पहली अधिकारी हैं। सिविल सर्वेंट के किसी सदस्य ने अब तक यह कारनामा नहीं किया था। संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित माउंट डेनाली की चोटी पर अपर्णा ने शनिवार को सुबह आठ बज कर दस मिनट पर कदम रखा। माउंट डेनाली अमेरिका का सबसे ऊंचा पर्वत है। इस चोटी को वह तीसरे प्रयास में फतह कर सकीं। माइनस 40 डिग्री तापमान में 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को चीरते हुए वह अनुमानित समय से लगभग 10 दिन पहले ही पहुँच गयीं। इससे पहले 2017 और 2018 में मौसम खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के लिए अपर्णा कुमार को बधाई दी है। अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने का है। इसके लिए वह अप्रैल 2020 में सफर शुरू करेंगी। मूल रूप से कर्नाटक के शिमांगो की रहने वाली अपर्णा कुमार यूपी कॉडर में 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। अपर्णा इससे पहले दुनिया की शीर्ष छह चोटियों को भी फतह कर चुकी हैं। इसमें एशिया का माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के तनजानिया का माउंट किलिमंजारो, यूरोप की एलब्रस, इंडोनेशिया की कांर्सटेंज पिरामिड, अंटार्किटा की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एंकोकागुआ को फतह कर चुकी हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।