Friday, September 11, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

लालबाजार में कोलकाता पुलिस को मिले 51 नए वाहन

कोलकाता, नि.सं.। कोलकाता पुलिस के वाहन बेड़े में 51 नए वाहन शामिल किए गए हैं। एक निजी वाहन कंपनी की ओर से कोलकाता पुलिस को 50 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन सौंपा गया। लालबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन नए वाहनों को औपचारिक रूप से कोलकाता पुलिस के हवाले किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह और कोलकाता के पुलिस आयुक्त मौजूद थे। इस अवसर पर नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कोलकाता पुलिस की ओर से रैली का भी आयोजन किया गया। बताया गया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन नए वाहनों का उपयोग आने वाले दिनों में शहर की पुलिस व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जाएगा। नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस को विभिन्न इलाकों में तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि इन नए वाहनों के माध्यम से आपातकालीन सेवाओं को लोगों तक और अधिक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। इससे कम समय में पुलिस और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस दौरान परिवहन मंत्री ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में पायलट कार के स्थान पर बाइक के इस्तेमाल का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि कई बार वीआईपी काफिले के आगे चलने वाली पायलट कार के कारण शहर में यातायात जाम होने की आशंका रहती है। ऐसे में भविष्य में वीआईपी काफिले में पायलट कार की जगह दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, इस संबंध में उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त के समक्ष प्रस्ताव रखा। कोलकाता पुलिस के वाहन बेड़े में इन 51 नए वाहनों के शामिल होने से शहर में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news