Tuesday, June 30, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर कॉलेज लाइब्रेरी में पुस्तक ‘भारत क्षेत्र’ पर चर्चा 

कोलकाता । भवानीपुर कॉलेज रीडर क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम लेखक रूबरू में विपुल शाह ने अपनी पुस्तक ‘भारत क्षेत्र’ के प्रमुख तत्वों पर अपने विचार व्यक्त किए। साइंस और इंजीनियरिंग के छात्र होने के साथ साथ विपुल शाह ने भारत क्षेत्र पुस्तक लिखने के उद्देश्य पर विस्तार से अपनी बात रखी। विद्यार्थियों द्वारा रखे गए प्रश्नों का उत्तर दिया और विद्यार्थियों के साथ अपने विविध प्रकार के व्यक्तिगत और साहित्यिक पक्षों को स्पष्टता से समझाया।
भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के सन् 2002 के पूर्व छात्र रह चुके विपुल शाह ने अपनी शिक्षा और नौकरीपेशा के विविध पहलुओं पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि
भारत क्षेत्र – द हिडन मैट्रिक्स एक महाकाव्य पौराणिक फंतासी उपन्यास है, जो जंबूद्वीप श्रृंखला की पुस्तक एक के रूप में कार्यरत है। कहानी प्राचीन भारतीय और जैन ब्रह्माण्ड संबंधी परंपराओं को एक आधुनिक थ्रिलर के साथ जोड़ती है, जो भारत को बचाने वाले आध्यात्मिक “मैट्रिक्स” की अवधारणा की खोज करती है।इस फंतासी उपन्यास के कथानक के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि कथा देश के अलग-अलग कोनों में पैदा हुए तीन बच्चों पर केंद्रित है, जिनकी नियति मनुष्यों के बीच रहने वाले देवताओं की गुप्त परिषद द्वारा निर्मित एक छिपे हुए मैट्रिक्स को तोड़ने से जुड़ी है। तेजोमयी: एक भूले हुए वादे से पैदा हुई एक उग्र लड़की, जिसे हिमालय में चिरयुवा गुरुओं द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।प्रवाश: एक पंद्रह वर्षीय लड़का जो प्यार के लिए भाग जाता है और उसे सड़क की अंधेरी, अंडरवर्ल्ड वास्तविकताओं से बचना होता है।सोहम: बैंगलोर में एक शांत प्रतिभावान व्यक्ति जो छिपा हुआ है और एक शरारती भटकने वाले ऋषि द्वारा प्रशिक्षित है। उनके रास्ते अनिवार्य रूप से प्राचीन, पैशाचिक ताकतों (रक्तन की तरह) के रूप में एकजुट होते हैं और आर्कटिक अंधेरे में पोर्टलों के माध्यम से आक्रमण करने की धमकी देते हैं। लेखक: विपुल शाह वैश्विक खुदरा और तकनीक में एक डिजिटल परिवर्तन नेता हैं, और पहले 2024 इंडोर क्रिकेट वर्ल्ड मास्टर सीरीज़ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इस अवसर पर कॉलेज के रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह ने स्वागत भाषण दिया । प्रातःकालीन कॉमर्स सत्र की वाइस प्रिंसिपल प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी ने कॉलेज मोमेंटो देकर लेखक को सम्मानित किया। लेखक के साथ उनकी प्रेरक मॉं, पत्नी, बेटा और पत्नी की बहन की उपस्थिति रही। विपुल शाह ने बताया कि परिवार की मुस्कान और साथ में परिवार का साथ रहे तो व्यक्ति अपना काम करने का समय निकाल लेता है। श्रोताओं में पांच छह विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में लेखक से अपने प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए ।पचास से अधिक विद्यार्थियों ने लेखक के अनुभवों को सुना ।भवानीपुर कॉलेज रीडर क्लब की प्रतिनिधि डॉ वसुंधरा मिश्र ने जानकारी दी ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news