Sunday, February 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंचा देश का फॉरेक्स रिजर्व

नयी दिल्ली : देश का (विदेशी पूंजी भंडार) फॉरेक्स रिजर्व पहली बार बढ़कर 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 8.22 अरब डॉलर बढ़कर501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार (एफसीए) में भारी बढ़ोतरी ने फॉरेक्स रिजर्व के उछाल में प्रमुख भूमिका निभाई।
विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हुआ। 29 मई को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर का हो गया था। 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.42 अरब डॉलर बढ़कर 463.63 अरब डॉलर का हो गया। फॉरेक्स रिजर्व में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा भंडार की है। विदेशी मुद्रा भंडार को यूं तो डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है लेकिन मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और येन भी शामिल होते हैं और इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव का भी विदेशी मुद्रा भंडार पर असर दिखता है।
स्वर्ण भंडार का मूल्य 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया
स्वर्ण भंडार का मूल्य इस दौरान 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के विशेष निकासी अधिकार इस दौरान 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.28 अरब डॉलर की हो गयी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news