राजगिरा टिक्की

सामग्री – 1 कप राजगिरा का आटा , 2 बड़े और मसले उबले हुए आलू, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक, 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, टिक्की सेकने के लिए तेल या घी ।
विधि – एक बड़े बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू लें। अब इसमें राजगिरा का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाते हुए आटे की तरह गूंध लें। यदि मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो इसमें 1 चम्मच पानी या नींबू का रस मिलाकर एक नरम और चिकना गूंथ लें। हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं। अब मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें हथेलियों के बीच दबाकर गोल टिक्की का आकार दें। अब एक नॉन-स्टिक तवे या पैन को गैस पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा घी या तेल फैलाएं। अब तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर सेकें। जब टिक्की एक तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ भी थोड़ा घी लगाकर सेक लें। जब दोनों तरफ से टिक्की एकदम क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। आपकी गरमा-गरम और चटपटी राजगिरा टिक्की तैयार है। इसे व्रत वाली हरी चटनी या फलाहारी दही के साथ सर्व करें।
केसर मखाना रबड़ी

सामग्री – 2 गिलास दूध, 1/2 कटोरी चीनी, 10-12 फूलमखाना, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच किशमिश, 5-6 बादाम, 2 चुटकी केसर पत्ती, 1/4 चम्मच पिसी हुई इलायची ।
विधि – सबसे पहले गैस पर कड़ाही रख कर रबड़ी बनाने के लिए दूध डालकर गरम करके उसे रढ़ने के लिए रखें।बीच बीच में चलाते हुए दूध गाढ़ा करें। फूलमखाना को एक पैन में डाल कर सूखा ही भून लें। दूध गाढ़ा होने पर चीनी,इलायची पाउडर और केसरपत्ती डाले।मेवे काट ले,मखाने को फोड कर चूरा करें और दूध में मिला दें। दूध गाढ़ा होने पर चीनी,इलायची पाउडर और केसरपत्ती डाले।मेवे काट ले,मखाने को फोड कर चूरा करें और दूध में मिला दें। 2-3मिनट और पकाने पर रबडी गाढ़ी हो जायेगी गैस से उतार कर ठंडी करें। फ्रिज में रखकर ठंडी करें।लीजिये तैयार हो गई ठंडी ठंडी केसर मखाना रबड़ी।खायें और खिलाएं।




