Sunday, April 19, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

‘दीदी कैफे’ ने लिखी आदिवासी महिलाओं की सफलता की कहानी

गिरिडीह : झारखंड के सुदूर गांवों में आजीविका दीदी कैफे साल भर पहले शुरू हुआ था। इसके सहारे होटल व्यवसाय में उतरीं आदिवासी महिलाओं ने कम समय में सफलता की नई कहानी लिख डाली है। आदिवासी समुदाय की महिलाओं की बात करें तो उनकी दुनिया जंगलों, पहाड़ों और खेत-खलिहानों तक सीमित रही है। कारोबार और व्यवसाय से तो इनका दूर-दूर का नाता नहीं रहा है। समय बदला है और बदलाव खुद अपनी कहानी कह रहा है। ये महिलाएं जागरूक हुई हैं। गिरिडीह जिला के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शुमार पीरटांड़ प्रखंड में संचालित आजीविका दीदी कैफे आदिवासी महिलाओं के स्वावलंबन की गाथा बयां कर रहा है। इस कैफे में होटल की तर्ज पर हर सुस्वादिष्ट भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों से लेकर बीडीओ तक इस कैफे में मिलने वाली चाय, नाश्ता और भोजन के मुरीद हैं।
इस कैफे का संचालन चमेली महिला कैटरिंग समूह की ओर से हो रहा है। समूह की कोषाध्यक्ष रूपमनी टुडू और सदस्य सुनीता टुडू ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कैफे संचालन के लिए हमने भी आवेदन दिया था। चयन होते ही कैफे का संचालन शुरू किया। हम दोनों ने जो कुछ बचत की थी वह सभी इसमें लगा दी। करीब 90 हजार की राशि कच्चा माल, फर्नीचर, रसोई सजाने में लगाई। व्यंजनों की अच्छी गुणवत्ता, शुद्ध सामग्री का प्रयोग, सही दाम और सफाई ने कुछ ही दिनों में कैफे को शोहरत दे दी।
अब तो प्रखंड कार्यालय कर्मी, दूर-दूर से आने वाले ग्रामीण और अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी तक यहां चाय, नाश्ता और भोजन को आते हैं। इतना ही नहीं आसपास होने वाले सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था इसी कैफे से होती है। बकौल सुनीता, हर माह कैफे से 6-7 हजार रुपये से अधिक की आय होती है। कैफे में चाय- नाश्ते के साथ वेज और नॉन वेज भोजन भी उपलब्ध है। कैफे के लिए भवन प्रशासन की ओर से मुहैया कराया गया है। अन्य व्यवस्थाएं इसे संचालित कर रही महिलाओं ने की है।
सुनीता कहती हैं कि कभी हम दो वक्त के भात को भी मोहताज थे। पति मजदूरी करते थे। उससे गुजर बसर ठीक से नहीं होती थी। इस कैफे ने हमारे घरों का अर्थतंत्र बदल दिया है। अब दो वक्त के भोजन की दिक्कत नहीं होती। घर में जरूरी सुख सुविधाएं भी हो गई हैं।
(साभार – दैनिक जागरण)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news