Friday, May 9, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं फेमिना मिस इंडिया 2016

मुंबई। दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी ने फेमिना मिस इंडिया 2016 का खिताब जीत लिया है। शनिवार रात हुए मुकाबले में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं सुसृष्टि कृष्णा फर्स्ट रनर-अप रहीं और पांखुड़ी गिडवानी सेकेंड रनर-अप रहीं।

बता दें कि प्रियदर्शनी फिलहाल दिल्‍ली में रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गुवाहाटी के मारिया पब्लिक स्कूल से पूरी की है। इससे पहले प्रियदर्शिनी ने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था।

मिस वर्ल्ड 2016 में प्रियदर्शनी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फर्स्ट रनरअप रहीं सुसृष्टि कृष्णा मिस इंटरनेशनल में भाग लेंगी वहीं सेकंड रनर-अप रहीं पांखुड़ी भारत की ओर से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी पेजंट का हिस्सा होंगी।

प्रियदर्शिनी को खिताब मिलने पर मॉडल व एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने ट्वीट कर बधाई भी दी है।

पांखुड़ी का सफरनामा

18 साल की पंखुड़ी लखनऊ की रहने वाली हैं। वो लखनऊ के आईआईएम कॉलेज में 12वीं की छात्रा हैं और इसी कॉलेज की ब्यूटी प्रतियोगिता जीत चुकी हैं। इसके बाद उनका मुम्बई कैम्पस के लिए सेलेक्शन किया गया। जहां से किसी एक प्रतिभागी को सीधे मिस इंडिया के फाइनल में जगह दी जानी थी। पंखुड़ी ने दूसरी सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया और फेमिना मिस इंडिया 2016 में तीसरा स्थान हासिल किया।

फेमिना मिस इंडिया 2016 के निर्णायक दल में फैशन और बॉलीवुड जगत की नामी गिरामी हस्तियां मौजूद थीं। इनमें संजय दत्त, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, निर्देशक कबीर खान, एमी जैक्सन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरिया लालागुना, सानिया मिर्जा, अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर शेन पीकॉक और एकता कपूर शामिल थीं।

मिस इंडिया 2016 के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस रंगारंग कार्यक्रम में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, सुनिधि चौहान, जैकलीन फर्नांडीज, शाहिद कपूर जैसे कलाकारों ने खूब धमाल मचाया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news