Saturday, November 7, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

त्योहारों पर सस्‍ते परिधान में पाइए राजसी अंदाज

दिवाली पर हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है। खासकर मह‍िलाएं अपने लुक का खास ध्‍यान रखती हैं। इसके ल‍िए वे नए कपड़े खरीदती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है क‍ि हर बार महंगे कपड़े खरीदे ही जाएं। इससे बजट भी ब‍िगड़ता है और एक बार पहनने के बाद वो कपड़े अलमारी में बंद हो जाते हैं, लेक‍िन क्या आप जानती हैं कि किसी कपड़े को अच्छा और ब्रांडेड दिखाने के लिए उसका महंगा होना जरूरी नहीं है? अगर आप सही तरीके से कपड़े पहनें, उनके साथ अच्छे एक्सेसरीज कैरी करें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो सस्ते आउटफिट को भी रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
 आउटफिट के साथ अच्छे एक्सेसरीज पहनें
कई बार सि‍ंपल सा सूट या साड़ी भी सही एक्सेसरीज के साथ बहुत अच्छा दिखने लगता है। इसलिए अपने कपड़ों के साथ ऐसी ज्‍वेलरी पहनें जो आपके पूरे लुक को खास बना दे। अगर आपने सिंपल सूट पहना है तो उसके साथ बड़े झुमके या सुंदर नेकलेस पहन सकती हैं। वहीं साड़ी के साथ चोकर, छोटे झुमके या चूड़ियां अच्छी लगती हैं। बस ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारी ज्‍वेलरी न पहनें।
कपड़ों की फिटिंग पर दें ध्यान
सस्ता हो या महंगा, कपड़ा तभी अच्छा लगता है जब उसकी फिटिंग सही हो। बहुत ढीले या बहुत टाइट कपड़े आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए दिवाली के लिए आउटफिट खरीदते समय उसकी फिटिंग जरूर देखें। सूट की स्‍लीव्‍स और कंधे सही जगह पर होने चाहिए। पैंट या पलाजो की लंबाई सही रखें। ब्लाउज की फिटिंग पर भी खास ध्यान दें। जरूरत हो तो कपड़ों की सिलाई में छोटा-मोटा बदलाव करवा लें।
सही फुटवियर पहनें
दिवाली पर कपड़ों के साथ जूते या सैंडल भी आपके लुक को खास बना सकते हैं। अगर आपने एथनिक आउटफिट पहना है तो उसके साथ जूती, सैंडल या हील्स पहन लें। बस कोशिश करें कि फुटवियर का कलर आपके कपड़ों से मैच कर रहा हो। अगर आपका आउटफिट डिजाइनर है, तो सिंपल फुटवियर ही पहनें। वहीं स‍िंपल कपड़ों के साथ थोड़े डिजाइन वाले फुटवियर अच्छे लगेंगे।
हेयरस्टाइल और मेकअप को रखें सिंपल
अच्छे कपड़ों के साथ आपका हेयरस्टाइल और मेकअप भी सही होना चाह‍िए। इसके लिए बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से लाइट मेकअप कर सकती हैं। बालों को खुला रखना पसंद है तो उन्हें अच्छी तरह सेट कर लें। वहीं एथनिक लुक के साथ बन या सिंपल हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी। वहीं, अगर आप खुद से मेकअप कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-चेहरे पर अपनी स्किन के हिसाब से मेकअप लगाएं। लिपस्टिक का शेड आउटफिट से मैच करता हुआ हो। आंखों पर आइलाइनर या काजल लगाएं। चाहें तो बालों में छोटा सा गजरा भी लगा सकती हैं।

हैवी दुपट्टे के साथ बनाएं रॉयल लुक

सिंपल सूट को रॉयल बनाने का सबसे आसान तरीका है उसके साथ एक खूबसूरत हैवी दुपट्टा लेना। अगर आपका सूट प्लेन है, तो बनारसी, सिल्क, ऑर्गेंजा या गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा उसके साथ आप कैरी कर सकती हैं। इससे बिना नया सूट खरीदे ही आपका पूरा लुक बदल जाएगा। एक कलर के सूट के साथ कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा लें। गोल्डन बॉर्डर या गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं। दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके रखें, ताकि उसका डिजाइन अच्छी तरह नजर आए।

(साभार – हर जिंदगी)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news