Monday, November 2, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

जालान पुस्तकालय ने आयोजित की अंतर्विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कोलकाता । हिन्दी भाषा एवं व्याकरण के शास्त्रीय व व्यावहारिक स्वरूप के प्रति विद्यार्थियों में अनुराग सृजित करने के ध्येय से ‘अंतर्विद्यालय हिन्दी भाषा एवं व्याकरण ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन सेठ सूरजमल जालान पुस्तकालय के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन में कोलकाता महानगर के प्रतिष्ठित 7 विद्यालयों, सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय, आर्य कन्या महाविद्यालय, श्री दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय, टांटिया हाई स्कूल, सावित्री पाठशाला, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय एवं श्री बालकृष्ण बिट्ठलनाथ बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की तथा हिंदी भाषा और व्याकरण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए। दो वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले वर्ग में सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय, श्री दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय तथा सावित्री पाठशाला ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे वर्ग में सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय ने पुनः प्रथम, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय ने द्वितीय एवं टांटिया हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अजयेंद्रनाथ त्रिवेदी, डॉ. जयप्रकाश मिश्र, नीतू सिंह भदोरिया एवं दिव्या प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभायी। निर्णायकों ने अपना वक्तव्य रखते हुए आयोजित प्रतियोगिता की प्रशंसा की और प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता की शुरूआत विवेक तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। पुस्तकालय की मंत्री दुर्गा व्यास ने अतिथियों का स्वागत एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन का कुशल संचालन डॉ कमल कुमार तथा प्रतियोगिता का संचालन (द्वय) शिखा झा एवं सृष्टि मिश्रा ने किया एवं पुस्तकाध्यक्ष श्रीमोहन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल उपाध्याय, माधव राय, लक्ष्मी जायसवाल एवं शनि की सराहनीय भूमिका रही।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news