Saturday, September 12, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

गणेश चतुर्थी विशेष : दस दिनों ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी

हर साल भाद्रपद महीने की चतुर्थी आते ही चारों ओर ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई देने लगती है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बप्पा का स्वागत होता है और लगातार 10 दिनों तक पूरे भारत में भक्ति का एक अद्भुत माहौल बना रहता है। लेकिन क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया कि विघ्नहर्ता का यह उत्सव 10 दिनों तक ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे दो बेहद ख़ास पौराणिक कथाएं छिपी हैं।

महाभारत का लेखन और बप्पा का तप – इस उत्सव का सबसे मुख्य संबंध महाभारत के निर्माण से जुड़ा है। कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास जी को महाभारत जैसा महान और विशाल ग्रंथ लिखने के लिए एक ऐसे लेखक की आवश्यकता थी जो बिना रुके निरंतर लिख सके। इसके लिए उन्होंने बुद्धि के दाता भगवान गणेश से प्रार्थना की। गणपति जी लेखन के लिए तैयार तो हो गए, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि उनकी कलम एक पल के लिए भी नहीं रुकेगी। इस पर वेदव्यास जी ने भी चतुरता से एक शर्त जोड़ दी कि बप्पा हर श्लोक को समझकर ही लिखेंगे। इस प्रकार बप्पा जब कठिन श्लोकों का गूढ़ अर्थ समझते, उतने समय में वेदव्यास जी अगले श्लोक की रचना कर लेते।

यह कठिन लेखन कार्य लगातार 10 दिनों तक बिना किसी विश्राम के चलता रहा। लगातार लिखने के कारण बप्पा के शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ गया। अनंत चतुर्दशी (दसवें दिन) को जब ग्रंथ पूरा हुआ, तब वेदव्यास जी ने बप्पा को शीतल जल से स्नान कराया ताकि उनके शरीर की तपन शांत हो सके। बस, तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि हम 10 दिनों तक बप्पा को घर में विराजित कर उनका ध्यान रखते हैं और दसवें दिन जल में विसर्जित कर उन्हें शीतलता प्रदान करते हैं।

कैलाश से धरती पर बप्पा का आतिथ्य – एक अन्य मान्यता के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को बप्पा का प्राकट्य हुआ था। माना जाता है कि इन 10 दिनों के लिए गणपति जी महाराज अपने धाम कैलाश पर्वत से उतरकर सीधे पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के बीच रहने आते हैं। इन दस दिनों में भक्त बप्पा को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा करते हैं, उन्हें मोदक और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाते हैं तथा अपने दुख-दर्द साझा करते हैं। दसवें दिन बप्पा भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर पुनः कैलाश लौटने की तैयारी करते हैं, इसलिए भारी मन से लेकिन अगले वर्ष जल्दी आने के वादे के साथ उनका विसर्जन किया जाता है।

(साभार – वेब दुनिया)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news