कजरारी – कजरारी अँखियों में छुपा रहे कजरा ये

ज्यादातर लड़कियों को काजल लगाना बहुत पसंद होता है. काजल लगाने से आंखें खूबसूरत और बड़ी नजर आती है।. कई लड़कियों पर तो काजल इतना अच्छा लगता है कि अगर वे एक भी दिन काजल न लगाएं तो लगता है कि चेहरा मुर्झा गया है।

लेकिन काजल लगाना भी एक कला है.। काजल के स्ट्रोक किस तरह लगाए जाएं, यह बहुत अहम होता है। हालांकि सिर्फ सही तरीके से काजल लगा लेना ही पर्याप्त नहीं है.। जरूरी है कि आपका काजल इस तरह लगा हो कि यह फैले नहीं. काजल फैल जाए तो पूरा मेकअप खराब लगने लग जाता है. ऐसे में आप चाहें तो इन उपायों को अपनाकर अपने काजल को फैलने से रोक सकती हैं.।

काजल लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप अपना चेहरा टोनर से साफ कर लें। इससे त्वचा पर मौजूद तेल साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाएगा।

 काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा पाउडर लगा लें.। आप चाहें तो आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से पाउडर लगा सकती है।

हमेशा वाटर प्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता भी नहीं है और लंबे समय तक टिका भी रहता है>

आईलाइनर लगाकर काजल लगाने से यह कम फैलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *