Saturday, July 11, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और शोधपूर्ण विषयों पर सेमिनार

भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज और आईक्यू ए सी रिसर्च और पब्लिकेशन सेल का संयुक्त आयोजन
कोलकाता । भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज और आईक्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज दी रिसर्च और पब्लिकेशन सेल द्वारा आयोजित एक दिन का सेमिनार संपन्न हुआ। इस सेमिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
अंतर-विषयक’ या ‘अंतर्विषयक’ अर्थात् किसी ऐसे विषय, अध्ययन या शोध से है जिसमें दो या दो से अधिक अलग-अलग अकादमिक क्षेत्रों, वैज्ञानिक विषयों या कलात्मक ज्ञान को एक साथ मिलाया जाता है, विषय पर चर्चा की गई। कई अलग-अलग विषयों (जैसे विज्ञान, कला, समाजशास्त्र आदि) के ज्ञान द्वारा विशिष्ट विद्वानों ने अपनी बात सिद्ध की । इसे किसी विशिष्ट क्षेत्र (जैसे शिक्षा या चिकित्सा) के संदर्भ में समझाया। यह एक ही गतिविधि (जैसे, एक शोध परियोजना) में कई अकादमिक विषयों का संयोजन है। यह समाजशास्त्र, मानव शास्त्र और बहुविषयक अध्ययन से जुड़ा हुआ होता है। 27 जून 2026 में हुए इस सेमिनार में नवाचार और उसके प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में दो विशिष्ट अतिथि वक्ताओं को आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई, उसके बाद दो तकनीकी सत्र हुए। डॉ सोम्या सेन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विज्ञान के संदर्भ विषय पर विभिन्न प्रकार से शोधपूर्ण ढंग से विस्तृत विवरण दिया ।वहीं डॉ निलांजन रे ने शोध में आर्टिफिशियल को वाणिज्य और प्रबंधन के संदर्भ में महत्वपूर्ण वक्तव्य रखा। दोनों सत्रों के बाद इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र हुए।
डॉ. तरूण विश्वास के तीसरे तकनीकी सत्र को संसाधन व्यक्ति की ओर से अचानक आपात स्थिति के कारण रद्द करना पड़ा, जिससे उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया।इस सेमिनार में गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।डॉ वसुंधरा मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news