Monday, March 23, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सूखा 2500 साल पुराना पुष्करणी सरोवर, चार फीट से नीचे पहुँचा जलस्तर

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में स्थित 2500 साल पुराना अभिषेक पुष्करणी सरोवर पूरी तरह से सूख गया है। जिसकी वजह से इलाके का जलस्तर 4 फीट से नीचे चला गया है। सरोवर सूखने के कारण आसपास के गांव के हैंडपंप भी सूखने लगे हैं। इसकी एक वजह तिरहुत नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होना है। सरोवर से 4 किलोमीटर दूर मानिकपुर से गुजरने वाली तिरहुत नहर बरसात के दिनों में पानी से लबालब भर जाती थी। जिससे सरोवर कभी नहीं सूखता था।

तस्वीर साभार – दैनिक भास्कर

जल संसाधन विभाग के अधिकारी अब फिर से तिरहुत नहर से इसमें पानी लाने का विचार कर रहे हैं। इस परियोजना के लिए जल संसाधन विभाग को 25 दिनों का समय दिया गया है। इसके अलावा सरोवर को 550 मीटर लंबा और 300 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पुष्करणी के नजदीक ही बौद्ध समुदाय का बनवाया हुआ विश्व शांति स्तूप है। जहां हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐतिहासिक लिच्छवी गणराज्य में जब भी किसी शासक का निर्वाचन होता था तो उनका इसी सरोवर के पानी से अभिषेक करवाया जाता था। सरोवर के पवित्र जल से शुद्ध होकर लिच्छवियों के शासक गणतांत्रित सभागार में बैठा करते थे। आस-पास के लोग सरोवर में शुभ मुहूर्त में स्नान किया करते थे। इस सरोवर को एक तरह से गंगा का दर्जा प्राप्त था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news