Sunday, March 8, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

महिला दिवस पर ‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’

कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार सुबह कोलकाता की सड़कों पर उत्साह और ऊर्जा का अनोखा माहौल देखने को मिला। नारी शक्ति के सम्मान और महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यहां भव्य ‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वयं साइकिल चलाकर महिलाओं की फिटनेस, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर शहर की सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण के इस अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, “साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए सरल और प्रभावशाली उपाय है, बल्कि यह पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब देश की महिलाएं सशक्त और स्वस्थ होंगी, तभी समाज और राष्ट्र भी समृद्ध होगा। महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव है।”

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। इनमें ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉम्बेला देवी लैशराम, माउंट एवरेस्ट विजेता पियाली बसाक, भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अद्रिजा सरखेल, ओलंपियन सुष्मिता सिंह रॉय तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कोलकाता के मुख्य आयुक्त डॉ. अविनाश कुमार गुप्त शामिल थे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेताजी सुभाष पूर्वी केंद्र, कोलकाता के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) श्री सिबानंदा मिश्रा, उप निदेशक टी. एस. चव्हाण, सहायक निदेशक कुमार आकाश नायक सहित समस्त प्रशिक्षकों, स्टाफ और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान और भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने साइक्लिंग के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। ‘फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन’ ने न केवल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि समाज में समानता और सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूत किया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने कोलकाता में नारी शक्ति के उत्सव को नई ऊर्जा और प्रेरणा के साथ मनाने का अवसर प्रदान किया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news