Friday, March 14, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

महाशिवरात्रि विशेष : ये हैं बिहार के प्रसिद्ध शिव मंदिर

महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। बिहार में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां इस दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं बिहार के उन प्रख्यात शिव मंदिरों के बारे में-
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, जहानाबाद-गया – बिहार के गया और जहानाबाद जिले की सीमा पर स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। मंदिर का गर्भगृह लाल पत्थर के टुकड़ों से बना है, जो इसकी खास पहचान है। इस मंदिर के निर्माण को लेकर एक रोचक कथा प्रचलित है।
उषा और अनिरुद्ध के विवाह से है सम्बन्ध – बाणासुर की बेटी उषा भगवान श्रीकृष्ण के पोते अनिरुद्ध से प्रेम करती थीं, लेकिन बाणासुर श्रीकृष्ण को अपना शत्रु मानता था। उषा ने अनिरुद्ध को पाने के लिए इस मंदिर की स्थापना करवाई। जब उषा ने भगवान शिव की उपासना की, तो शिव प्रकट हुए और उसे 1008 शिवलिंग स्थापित करने का आदेश दिया। उषा ने एक विशाल शिवलिंग की स्थापना की, जिसमें सभी 1008 शिवलिंग समाहित थे। बाद में उषा और अनिरुद्ध का विवाह हुआ, और तब से इस मंदिर की पूजा की परंपरा चली आ रही है। हर साल महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।
अशोक धाम मंदिर, लखीसराय – लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर बिहार का एक प्रमुख शिव मंदिर है, जिसे “बिहार का देवघर” भी कहा जाता है। इस शिवलिंग की खोज 1977 में एक चरवाहे अशोक ने की थी, जिसके नाम पर ही इस मंदिर का नाम रखा गया। दरअसल, चरवाहा अशोक गाय चराने के दौरान गिल्ली-डंडा खेल रहा था। खेल के दौरान गिल्ली की तलाश में उसने मिट्टी के नीचे एक विशाल शिवलिंग पाया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उस स्थान पर अशोक धाम मंदिर का निर्माण कराया गया। हर साल महाशिवरात्रि के दिन यहां भव्य शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।
बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर – बाबा गरीबनाथ मंदिर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है। यह मंदिर सौ वर्षों से भी अधिक पुराना है। माना जाता है कि पहले इस स्थान पर एक विशाल बरगद का पेड़ था। जब इस पेड़ को काटने का प्रयास किया गया, तो पेड़ के नीचे एक अद्भुत शिवलिंग प्रकट हुआ। तभी से इस स्थान पर भगवान गरीबनाथ शिव की पूजा की जाने लगी। इस मंदिर में मनोकामना पूरी होने की कई कहानियां प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, एक गरीब भक्त की बेटी की शादी में धन की कमी थी। उसने बाबा गरीबनाथ से प्रार्थना की, और अगले ही दिन उसके घर में चमत्कारिक रूप से विवाह का सारा सामान आग गया। तभी से इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष पूजा करते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news