Monday, April 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

महज 11 साल की उम्र में लिख डाली 60 किताबें

लखनऊ : किताबों से दोस्ती का सबक सीखने की उम्र में 11 वर्षीय मृगेंद्र 60 किताबें लिख चुके हैं। सभी किताबें प्रकाशित भी हुईं। कलम के इस बाल सिपाही ने हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं पर अपनी समृद्ध लेखनी से साहित्य सर्जना की है। चार अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ ही सैकड़ों सम्मान मिल चुके हैं। मौजूदा समय में चार विदेशी विभूतियों की आत्मकथा लिखने में मशगूल हैं। फैजाबाद, उप्र निवासी मृगेंद्र राज का ये सृजनात्मक सफर जिज्ञासा से भरा है। कक्षा छह के विद्यार्थी मृगेंद्र की मां डॉ. शक्ति पांडेय असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पिता राजेश पांडेय केन डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। शक्ति ने बताया कि बचपन से ही मृगेंद्र का साहित्य में रुझान रहा। तीन साल की उम्र में स्वरचित कविताएं सुनाना शुरू किया। लिखने का शौक समय के साथ बढ़ता गया। 2014 में पहला काव्य संग्रह ‘उद्भव’ आया। फिर अयोध्या-फैजाबाद में दंगा भड़का। मन की व्यथा को शब्दों में उतार ‘उगती खुशियां’ उपन्यास लिखा। उसके बाद प्रकृति की मर्म गाथा के साथ ही बायोग्राफी लिखने का भी सिलसिला शुरू हो गया, जो अब भी जारी है। मृगेंद्र कहते हैं, अच्छा लिखने के लिए पहले अच्छा पढऩा जरूरी है। प्रेमचंद और शेक्सपियर पसंदीदा लेखक हैं। मृगेंद्र को यंगेस्ट पोएट ऑफ दि वर्ल्ड, यंगेस्ट मल्टी डायमेंशनल राइटर ऑफ दि वर्ल्ड, यंगेस्ट प्रोलोफिक राइटर ऑफ दि वर्ल्ड, यंगेस्ट टू ऑथर मोस्ट बायोग्राफी ऑफ दि वर्ल्ड का खिताब मिला है। साथ ही लंदन विवि से भी पीएचडी के लिए निमंत्रण है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news