कोलकाता । गत 7 मार्च 2026 को द भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के वीमेन्स सेल द्वारा, एन.एस.एस. यूनिट के सहयोग तथा आई.क्यू.ए.सी. के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “ब्रेक द टैबू : नो मोर लिमिट्स” शीर्षक से एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मदुरदाहा आराधना इंस्टिट्यूट, होसैनपुर, कोलकाता में प्रातः 11:30 बजे प्रारम्भ हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इन विषयों से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करना था। यह कार्यक्रम मुख्यतः समाज की वंचित महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। एन.एस.एस. यूनिट के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रतिभागियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। लगभग 50 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में वीमेन्स सेल द्वारा प्रतिभागियों के बीच सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।रिपोर्ट डॉ श्रद्धा सिंह द्वारा दी गई। कार्यक्रम की जानकारी डॉ वसुंधरा मिश्र ने दी।




