Wednesday, March 18, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

दुनिया का इकलौता ऐसा पेंटर, जो सिलाई मशीन से बनाता है खूबसूरत तस्वीरें

पटियाला  :  आपने कई पेंटरों की तस्वीरें देखी होंगी, जो खूबसूरती के साथ-साथ अनोखी भी होती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेंटर से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे अनोखे हैं। इस पेंटर को दुनिया का इकलौता ‘नीडल मैन’ कहा जाता है, जो सिलाई मशीन से ऐसी खूबसूरत तस्वीरें बनाते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी उनके मुरीद हो जाएंगे। इनका नाम है अरुण बजाज, जो पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। 35 वर्षीय अरुण ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व से पहले सिलाई मशीन से उनकी एक खास तस्वीर बनाई है। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कलाकार हैं, जो सिलाई मशीन से अनोखी पेंटिंग बनाते हैं। अरुण सिलाई मशीन के जरिए कई प्रसिद्ध हस्तियों की तस्वीरें बना चुके हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2017 में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें सिलाई मशीन से बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की थी। अरुण ने भगवान कृष्ण की एक खूबसूरत तस्वीर बनाई थी, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इस तस्वीर को बनाने में उन्हें तीन साल का समय और 28 लाख 36 हजार मीटर धागा मिला था। यह दुनिया की पहली ऐसी तस्वीर थी, जिसे सिलाई मशीन से बनाया गया था और वो भी लाखों धागे से। जिंदगी की कहानी भी बड़ी ही कठिनाईयों से भरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण जब 12 साल के थे, तभी से सिलाई कर रहे हैं। उन्हें यह काम करते 23 साल बीत चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके पिता एक दर्जी थे, लेकिन जब अरुण 16 साल के थे, तभी उनका देहांत हो गया था। इसके बाद से ही वो अपने पिता की दुकान संभाल रहे हैं। इसके लिए उन्हें अपने स्कूल की पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी।अरुण के मुताबिक, वह एक प्रसिद्ध पेंटर बनना चाहते थे, लेकिन उनके पिता की अचानक मौत से उनका यह सपना टूट गया। हालांकि फिर भी उन्होंने अपने अंदर के हुनर को मरने नहीं दिया और आज वो अपने अनोखे हुनर से दुनिया को अपना दीवाना बना रहे हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news