Wednesday, March 11, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष पहुंचे कोलकाता

कोलकाता। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा के कोलकाता आगमन के अवसर पर सेठ सूरजमल जालान संस्थान में एक महत्वपूर्ण साहित्यिक परिचर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में साहित्य के विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। परिचर्चा में कलकत्ता महानगर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी तथा उमेशचंद्र कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. कमल कुमार ने अपने विचार रखते हुए प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यक्रम के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक का वातावरण अत्यंत आत्मीय और विचारपूर्ण रहा, जिसमें उपस्थित साहित्यकारों ने साहित्य, भाषा और पत्रकारिता के विविध आयामों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पुस्तकाध्यक्ष श्रीमोहन तिवारी, दिव्या प्रसाद, परमजीत कुमार पंडित, अरविन्द तिवारी, विवेक तिवारी तथा संदीप कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news